भारत ने चेक गणराज्य में आयोजित 56वें ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम (यूरोपियन बॉक्सिंग गोल्ड टूर्नामेंट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
महिला टीम ने शानदार शुरुआत की। 5 में से 4 मुक्केबाजों ने गोल्ड और 1 ने सिल्वर मेडल जीता। ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम), मौजूदा एशियन चैंपियन प्रीति पवार (54 किलोग्राम), साक्षी (51 किलोग्राम) और प्रिया (60 किलोग्राम) ने अपने-अपने फाइनल में सर्वसम्मति से जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि परवीन (65 किलोग्राम) ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
दूसरी ओर, भारत की पुरुष टीम ने भी महिलाओं की बराबरी करते हुए 4 गोल्ड मेडल हासिल किए, जिसमें जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम (55 किलोग्राम), सचिन (60 किलोग्राम), अंकुश (80 किलोग्राम) और नरेंद्र (90+ किलोग्राम) अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में चैंपियन बने।
लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में इटली की मेलिसा जेमिनी को 5-0 से हराया, जबकि प्रीति ने 54 किलोग्राम टाइटल मुकाबले में फ्रांस की जेसा मार्सेल को इसी अंतर से हराया। साक्षी ने 51 किलोग्राम फाइनल में फ्रांस की मेसून बौरेगा के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। प्रिया ने 60 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड मेडल जीतने के लिए चेक रिपब्लिक की बारबोरा मैक्सोवा को 5-0 से शिकस्त दी।
दूसरी ओर, भारत की पुरुष टीम ने भी महिलाओं की बराबरी करते हुए 4 गोल्ड मेडल हासिल किए, जिसमें जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम (55 किलोग्राम), सचिन (60 किलोग्राम), अंकुश (80 किलोग्राम) और नरेंद्र (90+ किलोग्राम) अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में चैंपियन बने।
Also Read: LIVE Cricket Score
65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य प्रताप यादव और 90 किलोग्राम वर्ग में कपिल पोखरिया को अपने-अपने फाइनल में करीबी हार के बाद सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 70 किलोग्राम वर्ग में सुमित कुंडू ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।