फॉर्मूला 1 ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स के आयोजकों ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई की वजह से यात्रा में रुकावट के बावजूद सीजन की ओपनिंग रेस रविवार को प्लान के मुताबिक होगी। उन्होंने कहा कि शेड्यूल में किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।

Advertisement

मेलबर्न में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रैविस औल्ड ने कहा कि अधिकारियों, टीम सदस्यों और ड्राइवरों की यात्रा योजनाओं में बदलाव जरूर हुआ है, लेकिन सभी समय पर मेलबर्न पहुंच जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दर्शकों को आयोजन में किसी तरह का अंतर महसूस नहीं होगा।

Advertisement

औल्ड ने कहा, "हर कोई यहां रेस के लिए तैयार रहेगा, और फैंस को कोई फर्क महसूस नहीं होगा। कुछ ड्राइवर और टीम सदस्य पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में हैं, लेकिन यूके और यूरोप में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें यहां आने की जरूरत है, इसलिए उन्हें यहां पहुंचने के लिए कोई दूसरा रास्ता ढूंढना पड़ा है।"

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल हमलों और ईरान से जुड़े तनाव के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे यूरोप और ब्रिटेन से आने वाली टीमों को वैकल्पिक मार्ग तलाशने पड़ रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 2,000 एफ1 कर्मियों को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं, जबकि लगभग 500 स्टाफ सदस्यों को विशेष चार्टर्ड उड़ानों के जरिए ऑस्ट्रेलिया लाया जा रहा है।

औल्ड ने कहा, "हर कोई यहां रेस के लिए तैयार रहेगा, और फैंस को कोई फर्क महसूस नहीं होगा। कुछ ड्राइवर और टीम सदस्य पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में हैं, लेकिन यूके और यूरोप में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें यहां आने की जरूरत है, इसलिए उन्हें यहां पहुंचने के लिए कोई दूसरा रास्ता ढूंढना पड़ा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रेस वीकेंड की शुरुआत शुक्रवार को मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क सर्किट में अभ्यास सत्रों के साथ होगी। शनिवार को क्वालिफाइंग और रविवार को मुख्य रेस आयोजित की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि सभी टीमें और ड्राइवर समय पर पहुंचकर सत्रों में भाग लेंगे और सीजन की शुरुआत तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार