मैनचेस्टर सिटी ने एफए कप कैंपेन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। एतिहाद स्टेडियम में एक्सेटर सिटी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने 10-1 से एकतरफा जीत हासिल की।

Advertisement

मजबूत लाइनअप के साथ, मैनचेस्टर सिटी ने मैच के शुरुआत में नियंत्रण बना लिया था। मैक्स एलेन ने स्कोरिंग शुरू की। रोड्री ने एक जबरदस्त स्ट्राइक से लीड को डबल कर दिया। नाथन ने तीसरा गोल दागा। एक्सेटर की मुश्किल तब और बढ़ गई जब जैक फिट्जवॉटर ने गलती से इंटरवल से ठीक पहले बॉल अपने ही नेट में डाल दी।

Advertisement

ब्रेक के बाद भी मैनचेस्टर ने कोई ढील नहीं दी। रिको लुईस ने दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल किया, जिसके तुरंत बाद एंटोनी सेमेन्यो ने गोल किया। एंटोनी सेमेन्यो का यह डेब्यू गोल था। टिजानी राइजेंडर्स ने सातवां गोल किया। निको ओ'रेली ने आठवां और रयान मैकएडू ने नौवां गोल किया। एक्सेटर की तरफ से जॉर्ज बर्च ने एकमात्र गोल दागा। लुईस ने मैनचेस्टर की तरफ से दसवां गोल करते हुए टीम की एक बड़ी जीत पर मुहर लगा दी।

कुछ दिन पहले ही बोर्नमाउथ से साइन किए गए घाना के इस फॉरवर्ड ने अपने पहले ही मैच में एक गोल और एक असिस्ट किया, जिससे पता चलता है कि सिटी ने उनके आने पर इतना पैसा क्यों लगाया।

ब्रेक के बाद भी मैनचेस्टर ने कोई ढील नहीं दी। रिको लुईस ने दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल किया, जिसके तुरंत बाद एंटोनी सेमेन्यो ने गोल किया। एंटोनी सेमेन्यो का यह डेब्यू गोल था। टिजानी राइजेंडर्स ने सातवां गोल किया। निको ओ'रेली ने आठवां और रयान मैकएडू ने नौवां गोल किया। एक्सेटर की तरफ से जॉर्ज बर्च ने एकमात्र गोल दागा। लुईस ने मैनचेस्टर की तरफ से दसवां गोल करते हुए टीम की एक बड़ी जीत पर मुहर लगा दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक्सेटर के लिए यह एक मुश्किल शाम थी, वहीं मैनचेस्टर ने अपने एफए सफर का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार