एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को राज्य के खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सम्मानित किया। राज्य सरकार द्वारा मिले सहयोग और सम्मान से एथलीट खुश नजर आए। एथलीटों ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की और इसे गर्व का पल बताया।

विथ्या रामराज ने आईएएनएस से कहा, "मैं बहुत खुश हूं। पिछली बार भी मैंने तीन पदक जीते थे, लेकिन इस बार कुछ खास था। इस बार हमने स्वर्ण पदक जीता है। हमें इस पर बहुत गर्व है। मेरी वजह से राष्ट्रगान बजा। यह मेरे लिए गर्व का विषय था। मैं राज्य सरकार, राज्य एसोसिएशन और अपने कोच को इसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। इन सभी के सहयोग से ही हम सफलता हासिल कर सके हैं।"

विथ्या रामराज सबसे सफल एथलीट रही हैं। विथ्या ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में रजत और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता।

विथ्या रामराज ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से पूरे देश को रोमांचित किया था। एशियन गेम्स में उन्होंने पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने स्वर्ण पदक जीतने वाली रामराज के लिए 75 लाख रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी।

विशाल टी. के. ने आईएएनएस से कहा, "भारत के लिए पदक जीतना मेरा सपना था। मैं इसी वजह से खेल में आया था। ऐसा कर पाने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरा सहयोग किया। मैं अपना पदक देश, समर्थकों, अपने कोच और परिवार को समर्पित करना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं उन सभी एथलीटों के लिए खुश हूं जिन्होंने पदक जीता है। अभी भी खेल चल रहे हैं और पदक आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जिन एथलीटों ने पदक नहीं जीता, वे भी प्रेरित होंगे और अगली बार पदक जीतेंगे।"

विशाल टी. के. ने आईएएनएस से कहा, "भारत के लिए पदक जीतना मेरा सपना था। मैं इसी वजह से खेल में आया था। ऐसा कर पाने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरा सहयोग किया। मैं अपना पदक देश, समर्थकों, अपने कोच और परिवार को समर्पित करना चाहता हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार