फीबा ​​3x3 वर्ल्ड कप में लातविया की पुरुष टीम, जबकि अमेरिका की महिला टीम ने खिताब अपने नाम किए। यह मुकाबले पोलैंड के वारसॉ में खेले गए।

Advertisement

लातविया ने पुरुषों के फाइनल में जर्मनी को 20-15 से शिकस्त देकर अपना पहला 3x3 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इस जीत के साथ लातविया प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मानों का संग्रह पूरा करने वाली पहली पुरुष टीम बन गई। इस टीम ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और यूरोपीय कप 2017 अपने नाम किया था। सर्बिया ने फ्रांस को 20-19 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Advertisement

महिलाओं के मुकाबले में, अमेरिका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 21-20 से मात दी। मिकायला विलियम्स ने विजयी बास्केट किया, जिन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) चुना गया। यह जीत अमेरिकी महिलाओं के लिए चौथा 3x3 वर्ल्ड कप खिताब था। इससे पहले टीम ने साल 2012, 2014 और 2023 में खिताबी जीत हासिल की थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार महिला फाइनल में पहुंचा था। नीदरलैंड ने अजरबैजान पर 21-14 से जीत के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

7 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की 40 टीमों ने हिस्सा लिया और 1,00,000 से अधिक दर्शक इसे देखने पहुंचे।

शुरुआती टूर्नामेंट, जिसका नाम मूल रूप से फीबा ​​3x3 वर्ल्ड चैंपियनशिप था, अगस्त 2012 में एथेंस (ग्रीस) में आयोजित किया गया था। पहले संस्करण में एक मिक्स्ड इवेंट था, जिसमें प्रत्येक टीम में 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं, लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है। अब टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही इवेंट होते हैं: एक पुरुषों के लिए और दूसरा महिलाओं के लिए।

7 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की 40 टीमों ने हिस्सा लिया और 1,00,000 से अधिक दर्शक इसे देखने पहुंचे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब तक इस प्रतियोगिता के 10 संस्करण खेले जा चुके हैं। विमेंस फीबा ​​3x3 वर्ल्ड कप में अमेरिका सबसे सफल देश है। यूएसए ने चार बार खिताब जीता है, जबकि एक बार तीसरा स्थान हासिल किया। फ्रांस, रूस, चीन, नीदरलैंड, चेक गणराज्य और इटली ने भी यह खिताब जीता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार