फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले में ब्राजील फुटबॉल टीम स्टार खिलाड़ी नेमार के बिना खेलेगी। टीम के कोच कार्लो एंसेलोटी के अनुसार, पिंडली की चोट से उबर रहे नेमार पूरे ग्रुप स्टेज में शायद सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

Advertisement

कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली मोरक्को टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले कोच एंसेलोटी ने कहा कि नेमार में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। एंसेलोटी ने कहा, "वह जल्द से जल्द फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते पूरी ट्रेनिंग पर लौट पाएंगे।"

Advertisement

मोरक्को से पहले मैच में भिड़ने के बाद ब्राजील का ग्रुप एफ में 19 जून को हैती और 24 जून को स्कॉटलैंड से सामना होना है, हालांकि कोच ने किसी भी मैच के लिए नेमार के उपलब्ध होने की गारंटी नहीं दी। 34 साल के सैंटोस स्ट्राइकर शुक्रवार को फिर से ट्रेनिंग से गायब नजर आए। नेमार चोट के कारण पनामा और मिस्र के खिलाफ ब्राजील के वार्म अप मैच भी नहीं खेल पाए थे।

उनकी फिटनेस को लेकर चिंताओं के बावजूद एंसेलोटी ने बताया कि उन्होंने इस अनुभवी खिलाड़ी को अपनी वर्ल्ड कप टीम में क्यों शामिल किया। उन्होंने कहा, "वह हमारी टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा उदाहरण हो सकते हैं।" ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी का मानना है कि नेमार सिर्फ अपने खेल से ही नहीं, बल्कि अपने अनुभव और नेतृत्व से भी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। एंसेलोटी ने कहा कि नेमार का अनुभव टीम को रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश में काफी मदद कर सकता है।

मोरक्को से पहले मैच में भिड़ने के बाद ब्राजील का ग्रुप एफ में 19 जून को हैती और 24 जून को स्कॉटलैंड से सामना होना है, हालांकि कोच ने किसी भी मैच के लिए नेमार के उपलब्ध होने की गारंटी नहीं दी। 34 साल के सैंटोस स्ट्राइकर शुक्रवार को फिर से ट्रेनिंग से गायब नजर आए। नेमार चोट के कारण पनामा और मिस्र के खिलाफ ब्राजील के वार्म अप मैच भी नहीं खेल पाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मोरक्को के कप्तान अचरफ हकीमी ने माना कि वह फुटबॉल के सबसे बड़े स्टार्स में से एक नेमार का सामना न कर पाने से निराश हैं। पेरिस सेंट-जर्मेन क्लब के डिफेंडर और चैंपियंस लीग विजेता ने कहा, "मैं सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहता हूं और नेमार सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार