फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को कैलीफोर्निया में कतर और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। स्टॉपेज टाइम में बौलेम खोउखी द्वारा किए गए गोल की बदौलत कतर इस टूर्नामेंट में विदेशी धरती पर अपना पहला प्वाइंट अर्जित करने में सफल रहा।

Advertisement

मैच की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया और गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। टीम को मैच के 17वें मिनट में बढ़त मिली, जब कतर के डिफेंडर महमूद अबुनाडा ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर रेमो फ्र्यूलर को गिरा दिया। रेफरी ने तुरंत पेनल्टी दी और स्टार स्ट्राइकर ब्रील एम्बोलो ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर स्विट्जरलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी।

Advertisement

पहले हाफ में स्विट्जरलैंड ने लगातार हमले किए और कई मौके बनाए। डैन नडोये ने कतर के डिफेंस को लगातार परेशान किया, जबकि मिशेल एबिस्चर भी गोल करने के बेहद करीब पहुंचे। हालांकि, कतर के खिलाड़ियों ने भी कुछ अच्छे काउंटर अटैक किए। एडमिल्सन जूनियर को शुरुआती मिनटों में बराबरी का शानदार मौका मिला, लेकिन उनके प्रयास को गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने विफल कर दिया। हाफ टाइम से पहले भी एडमिल्सन की एक और कोशिश को कोबेल ने नाकाम किया।

दूसरे हाफ में खेल की रफ्तार कुछ धीमी रही, लेकिन स्विट्जरलैंड लगातार बढ़त बनाए रखने में सफल रहा। मैच के आखिरी चरण में जुआन वर्गास और एम्बोलो के पास स्कोर 2-0 करने के मौके आए, लेकिन दोनों खिलाड़ी उन्हें भुना नहीं सके। ये चूके हुए मौके स्विट्जरलैंड को अंत में महंगे साबित हुए।

पहले हाफ में स्विट्जरलैंड ने लगातार हमले किए और कई मौके बनाए। डैन नडोये ने कतर के डिफेंस को लगातार परेशान किया, जबकि मिशेल एबिस्चर भी गोल करने के बेहद करीब पहुंचे। हालांकि, कतर के खिलाड़ियों ने भी कुछ अच्छे काउंटर अटैक किए। एडमिल्सन जूनियर को शुरुआती मिनटों में बराबरी का शानदार मौका मिला, लेकिन उनके प्रयास को गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने विफल कर दिया। हाफ टाइम से पहले भी एडमिल्सन की एक और कोशिश को कोबेल ने नाकाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस गोल के साथ ही कतर ने वर्ल्ड कप में विदेशी जमीन पर अपना पहला अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। स्विट्जरलैंड के लिए यह मैच निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम पूरे मुकाबले में हावी रहने के बावजूद जीत नहीं दर्ज कर सकी। हालांकि, ड्रॉ पर खत्म हुए इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रिकार्डो रोड्रिगेज और ग्रैनिट जाका बड़ी उपलब्धि हासिल की। इन दोनों खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप में अपना 13वां मुकाबला खेला। ड्रॉ के बावजूद कतर के लिए यह नतीजा किसी जीत से कम नहीं रहा। इस ऐतिहासिक अंक ने टीम की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा है और वर्ल्ड कप इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ दिया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार