फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में फ्रांस को 6-4 से हराया। इंग्लैंड की इस जीत के नायक बुकायो साका रहे, जिन्होंने ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में तीन गोल किए। साका ने हैट्रिक के साथ ही बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

बुकायो साका इंग्लैंड की ओर से फीफा विश्व कप के नॉकआउट मैच में गोलों की हैट्रिक लगाने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इंग्लैंड के लिए उन्होंने यह कारनामा 60 साल बाद किया है। इंग्लिश टीम के लिए इससे पहले यह कारनामा सिर्फ सर ज्योफ हर्स्ट कर सके हैं। उन्होंने 1966 में खेले गए विश्व कप के फाइनल में तीन गोल दागे थे। बुकायो विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से हैट्रिक लगाने वाले महज चौथे खिलाड़ी भी हैं। साका ने इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए कुल 3 गोल और तीन असिस्ट किए।

तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में इंग्लैंड ने फ्रांस के मुकाबले दमदार खेल दिखाया। मैच की शुरुआत इंग्लैंड के लिए बेहद शानदार रही। मुकाबले के तीसरे ही मिनट में डेक्लान राइस ने लंबी दूरी से बेहतरीन शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 18वें मिनट में एजरी कोन्सा ने राइस के कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाकर इंग्लैंड की बढ़त 2-0 कर दी।

बुकायो साका इंग्लैंड की ओर से फीफा विश्व कप के नॉकआउट मैच में गोलों की हैट्रिक लगाने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इंग्लैंड के लिए उन्होंने यह कारनामा 60 साल बाद किया है। इंग्लिश टीम के लिए इससे पहले यह कारनामा सिर्फ सर ज्योफ हर्स्ट कर सके हैं। उन्होंने 1966 में खेले गए विश्व कप के फाइनल में तीन गोल दागे थे। बुकायो विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से हैट्रिक लगाने वाले महज चौथे खिलाड़ी भी हैं। साका ने इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए कुल 3 गोल और तीन असिस्ट किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, मैच के अंतिम चरण में इंग्लैंड ने फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 87वें मिनट में मिली पेनल्टी को बुकायो साका ने गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद उस्मान डेम्बेल ने फ्रांस के लिए मैचा का चौथा गोल किया, लेकिन इंजरी टाइम के आठवें मिनट में जूड बेलिंगहम ने इंग्लैंड के लिए छठा गोल दागकर टीम की शानदार जीत सुनिश्चित कर दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार