इंग्लैंड की टीम 17 जून की देर रात (भारतीय समय के अनुसार) क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से ठीक पहले इंग्लिश खेमे में बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के फुल-बैक टीनो लिवरामेंटो चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हैरी केन की कप्तानी वाली टीम ने उनकी जगह ट्रेवोह चालोबाह को शामिल करने की घोषणा की है। रविवार को 23 वर्षीय लिवरामेंटो ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे।

Advertisement

इंग्लैंड फुटबॉल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "टीनो लिवरामेंटो के चोट के कारण हटने के बाद ट्रेवोह चालोबाह को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की 26-सदस्यीय टीम में बुलाया गया है। अब चेल्सी के इस डिफेंडर के लिए कैनसस सिटी में टीम के बेस कैंप तक यात्रा करने की व्यवस्था की जा रही है, जबकि बाकी टीम बुधवार को क्रोएशिया के खिलाफ 'थ्री लायंस' (इंग्लैंड टीम) के शुरुआती ग्रुप मैच के लिए डलास, टेक्सास जाएगी।"

Advertisement

बयान में आगे कहा गया, "फीफा के नियम हिस्सा लेने वाली टीमों को अपने शुरुआती मैच से 24 घंटे पहले तक किसी आउटफील्ड खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देते हैं। न्यूकैसल यूनाइटेड के डिफेंडर लिवरामेंटो को रविवार दोपहर ट्रेनिंग के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। इसके बाद सोमवार को हुए स्कैन और मेडिकल जांच से दुर्भाग्य से पुष्टि हुई कि वह इंग्लैंड के टूर्नामेंट में आगे कोई भूमिका नहीं निभा पाएंगे।"

डिफेंस में दोनों तरफ खेलने वाले टीनो लिवरामेंटो जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट में पूरी तरह मैच-फिट नहीं थे। वह फ्लोरिडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दूसरे हाफ में खेले थे, लेकिन कोस्टा रिका के विरुद्ध टीम के आखिरी वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच के दौरान बेंच पर ही रहे।

इंग्लैंड ने साल 1966 में अपना इकलौता फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टीम इस साल 6 दशक के सूखे को समाप्त करने उतरेगी। इंग्लिश टीम ने साल 1990 और 2018 का सेमीफाइनल खेला था, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड की अपडेटेड टीम:

Advertisement

गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड।

डिफेंडर: रीस जेम्स, एजरी कोंसा, जैरेल क्वानसाह, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, डैन बर्न, निको ओ'राइली, जेड स्पेंस, ट्रेवोह चालोबाह।

गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फॉरवर्ड: हैरी केन, इवान टोनी, ओली वॉटकिंस, बुकायो साका, मार्कस रैशफोर्ड, एंथनी गॉर्डन, नोनी माडुके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार