फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप एफ के मुकाबले में जापान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मैच के 88वें मिनट में दाइची कामदा द्वारा किए गए गोल के चलते जापान की टीम हार को टालने में सफल रही।

Advertisement

मैच की शुरुआत में नीदरलैंड्स की टीम जापान के डिफेंस पर हावी नजर आई। नीदरलैंड्स की ओर से एक के बाद एक अटैक किए गए, लेकिन जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी ने कई शानदार बचाव किए। हालांकि, नीदरलैंड्स पहले हाफ में जापान के डिफेंस को भेदने में पूरी तरह से नाकाम रहा और कोई गोल नहीं हो सका।

Advertisement

दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही नीदरलैंड्स ने अपना आक्रामक खेल और भी तेज कर दिया। इसका फायदा टीम को अगले पांच मिनट में ही मिल गया। मैच के 50वें मिनट में रयान ग्रावेनबेर्ख की फ्री किक पर नीदरलैंड्स के कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने बेहतरीन हेडर लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, जापान ने नीदरलैंड्स की बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रहने दिया। मुकाबले के 57वें मिनट में ही जापान की ओर से ताकेफुसा कुबो ने शानदार मूव बनाते हुए बॉल को केइतो नाकामुरा को पास की। नाकामुरा ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

मैच की शुरुआत में नीदरलैंड्स की टीम जापान के डिफेंस पर हावी नजर आई। नीदरलैंड्स की ओर से एक के बाद एक अटैक किए गए, लेकिन जापान के गोलकीपर जियोन सुजुकी ने कई शानदार बचाव किए। हालांकि, नीदरलैंड्स पहले हाफ में जापान के डिफेंस को भेदने में पूरी तरह से नाकाम रहा और कोई गोल नहीं हो सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

नीदरलैंड्स की जीत अब पक्की लग रही थी और मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका था। हालांकि, 88वें मिनट में जापान को कॉर्नर मिल गया। कोकी ओगावा का शॉट दाइची कामदा पर पहुंचा और उन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ ही जापान ने स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं लग सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार