फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया। टीम की इस जीत के हीरो डेनिज उन्दाव रहे, जिन्होंने दो गोल दागे।

Advertisement

कोटे डी आइवर के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के साथ ही जर्मनी ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह मुकाबला शुरुआत से लेकर अंत तक बेहद रोमांचक रहा। मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही काई हैवर्ट्ज के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन उनका हेडर क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।

Advertisement

इसके बाद जोशुआ किमिच ने एक बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर हैवर्ट्ज ने फिर कोशिश की, लेकिन कोटे डी आइवर के गोलकीपर याहिया फोफाना ने शानदार बचाव किया। जर्मनी को एक और मौका कॉर्नर किक पर मिला, जब एलेक्जेंडर पावलोविच ने हेडर से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दी। हालांकि, रेफरी ने फाउल का फैसला देते हुए गोल को अमान्य करार दिया।

दूसरी ओर, कोटे डी आइवर ने भी जवाबी हमले जारी रखे। यान डियोमांडे ने बाईं ओर से तेजी से एक लो क्रॉस दिया जो अमाद डियालो के पैरों पर गिरा। हालांकि, नैथेनियल ब्राउन इस शॉट को ब्लॉक करने में सफल रहे, लेकिन वह केसी को रिबाउंड पर गोल करने से नहीं रोक सके। इस गोल के साथ ही कोटे डी आइवर ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद जोशुआ किमिच ने एक बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर हैवर्ट्ज ने फिर कोशिश की, लेकिन कोटे डी आइवर के गोलकीपर याहिया फोफाना ने शानदार बचाव किया। जर्मनी को एक और मौका कॉर्नर किक पर मिला, जब एलेक्जेंडर पावलोविच ने हेडर से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दी। हालांकि, रेफरी ने फाउल का फैसला देते हुए गोल को अमान्य करार दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोटे डी आइवर के पास भी दोबारा बढ़त हासिल करने का शानदार मौका था। निकोलस पेपे और साइमन एडिंगरा ने एक अच्छा हमला बनाया, लेकिन वह अंतिम क्षणों में गेंद पर नियंत्रण नहीं रख सके और मौका हाथ से निकल गया। मैच जब ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में जर्मनी के लिए उन्दाव ने निर्णायक गोल किया। लुकास नेमेचा ने उन्दाव को शानदार पास दिया। उन्दाव ने गेंद को नियंत्रित करते हुए बेहतरीन फिनिश किया और जर्मनी की जीत पक्की कर दी। उन्दाव के लिए यह प्रदर्शन खास रहा, क्योंकि जर्मनी के लिए उनके पिछले 8 मैचों में यह 9वां गोल रहा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार