फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को फ्रांस की भिड़ंत ग्रुप आई के मुकाबले में इराक से भिड़ेगी। फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे इराक के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे।

Advertisement

यह उपलब्धि 27 साल के एम्बाप्पे फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के एक हफ्ते से भी कम समय में हासिल करेंगे। 16 जून को फ्रांस के पहले मुकाबले में सेनेगल पर मिली 3-1 की जीत में किलियन एम्बाप्पे ने अहम रोल निभाया था। एम्बाप्पे ने मैच में दो शानदार गोल किए थे। इन 2 गोल के साथ ही एम्बाप्पे ओलिवियर गिरौद को पीछे छोड़कर फ्रांस की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। एम्बाप्पे फ्रांस की ओर से अब तक 58 गोल कर चुके हैं। वहीं, गिरौद के नाम 57 गोल करने का रिकॉर्ड था।

Advertisement

फ्रांस के अगले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में म्बाप्पे ने कहा, "नेशनल टीम से बड़ा कुछ नहीं है। 100 मैच खेलना यह सच में ऐतिहासिक है। जब वर्ल्ड कप हो तो और भी ज्यादा।" अगर फ्रांस इस टूर्नामेंट में और आगे जाता है, तो वह कोच और पूर्व कप्तान डिडिएर डेसचैम्प्स (मिडफील्डर के तौर पर 103 मैच) से आगे निकल सकते हैं। एम्बाप्पे अगर किसी इंजरी की चपेट में नहीं आते हैं, तो वह लेस ब्लेस के लिए गोलकीपर ह्यूगो लोरिस के 145 मैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

म्बाप्पे ने 2017 में 18 साल की उम्र में फ्रांस के लिए डेब्यू किया था और वह 100 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले फ्रांस के 10वें खिलाड़ी बनेंगे। अब तक खेले 99 मुकाबलों में एम्बाप्पे 58 गोल कर चुके हैं। साल 2018 में चैंपियन बनी फ्रांस टीम की सफलता में एम्बाप्पे ने अहम रोल निभाया था। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 4 गोल किए थे।

फ्रांस के अगले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में म्बाप्पे ने कहा, "नेशनल टीम से बड़ा कुछ नहीं है। 100 मैच खेलना यह सच में ऐतिहासिक है। जब वर्ल्ड कप हो तो और भी ज्यादा।" अगर फ्रांस इस टूर्नामेंट में और आगे जाता है, तो वह कोच और पूर्व कप्तान डिडिएर डेसचैम्प्स (मिडफील्डर के तौर पर 103 मैच) से आगे निकल सकते हैं। एम्बाप्पे अगर किसी इंजरी की चपेट में नहीं आते हैं, तो वह लेस ब्लेस के लिए गोलकीपर ह्यूगो लोरिस के 145 मैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि,एम्बाप्पे ने जोर देकर कहा कि फ्रांस का फोकस नॉकआउट स्टेज में आगे बढ़ने पर है। उन्होंने कहा, "मैच की अहमियत और दांव ही असल में मायने रखते हैं। आगे बढ़ने के लिए हमें जीत की जरूरत है।" फ्रांस अगर इराक को हराने में सफल रहता है, तो टीम राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार