डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा। टीम की इस जीत के नायक रहे कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने मुकाबले में तीन गोल दागे।

Advertisement

अल्जीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। डिफेंडिंग चैंपियन के स्ट्राइकर्स ने अल्जीरिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा और टीम को पहली सफलता मैच के 17वें मिनट में मिली। कप्तान मेसी ने बॉक्स के बाहर से ही बेहतरीन शूट लिया, जो अल्जीरिया के गोलकीपर लुका जिदान को छकाते हुए गोल पोस्ट में पहुंच गया। अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे मेसी का यह फीफा विश्व कप में 14वां गोल रहा। मेसी ने मुकाबले में इससे पहले भी एक गोल दागा, लेकिन रेफरी ने उसे ऑफ साइड करार दे दिया।

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा। टीम की इस जीत के नायक रहे कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने मुकाबले में तीन गोल दागे।

Also Read: LIVE Cricket Score

16 मिनट बाद मेसी ने इस मुकाबले में गोल की हैट्रिक पूरी की। बॉक्स के बाहर मिली गेंद को मेसी ने अपने बाएं पैर से खेले शॉट के साथ गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया और अर्जेंटीना की जीत पर मुहर लगा दी। मेसी ने तीन गोल दागते हुए अपने 200वें इंटरनेशनल मुकाबले को यादगार बनाया। इसके साथ ही मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) की बराबरी कर ली है। इस मेगा इवेंट में मेसी अब तक 16 गोल कर चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार