'टेरंगा लायंस' (सेनेगल टीम) को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 'राउंड ऑफ 32' में बेल्जियम के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन (एफएसएफ) ने हेड कोच पापे थियाव और उनके पूरे टेक्निकल स्टाफ को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

यह फैसला शनिवार को एफएसएफ की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लिया गया। फेडरेशन ने इस कदम के पीछे टूर्नामेंट में टीम के नतीजों और भविष्य की संभावनाओं को मुख्य वजह बताया है।

Advertisement

पापे थियाव को दिसंबर 2024 में नेशनल टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन उनका वर्ल्ड कप का सफर मुश्किलों भरा रहा। सेनेगल को 'ग्रुप-आई' में फ्रांस और नॉर्वे के खिलाफ अपने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उनकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं। हालांकि, अपने आखिरी ग्रुप मैच में ईरान पर 5-0 की शानदार जीत ने सेनेगल को 'बेस्ट थर्ड-प्लेस्ड टीमों' में सबसे कम रैंकिंग वाली टीम के तौर पर आगे बढ़ने में मदद की। सिएटल में 'राउंड ऑफ 32' में बेल्जियम के खिलाफ उनका सफर दिल तोड़ने वाले अंदाज में खत्म हुआ।

यह फैसला शनिवार को एफएसएफ की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लिया गया। फेडरेशन ने इस कदम के पीछे टूर्नामेंट में टीम के नतीजों और भविष्य की संभावनाओं को मुख्य वजह बताया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, "सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन (एफएसएफ) फैंस को सूचित करता है कि शनिवार, 11 जुलाई 2026 को हुई एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक के बाद, नेशनल कोच मिस्टर पापे थियाव और उनके पूरे टेक्निकल स्टाफ की सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया है। यह फैसला 2026 फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में सेनेगल की राष्ट्रीय टीम के बाहर होने के बाद लिया गया है। राष्ट्रीय टीम के खेल नतीजों और भविष्य की संभावनाओं की अच्छी तरह से समीक्षा करने के बाद, कार्यकारी समिति ने सेनेगल के फुटबॉल के भले के लिए यह प्रक्रिया शुरू करना जरूरी समझा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार