ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर्स में खेले गए मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की।

Advertisement

भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में लगातार अंतराल पर गोल करते हुए मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया। सुखजीत सिंह (19वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (26वें मिनट), हार्दिक (34वें मिनट), जुगराज सिंह (35वें मिनट), अभिषेक (41वें मिनट), राज कुमार पाल (43वें मिनट), और दिलप्रीत सिंह (53वें मिनट) ने भारत के लिए एक-एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल अबू महमूद ने 13वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर किया।

Advertisement

यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 17वीं जीत है और हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम अपने दबदबे को एक बार फिर कायम रखने में सफल रही है। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में स्पेन से आगे 7वें स्थान पर आ गया। भारत के 15 मैचों में 17 प्वाइंट हैं, जबकि स्पेन के इतने ही मुकाबलों में 16 प्वाइंट हैं। स्पेन को अपने आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पाकिस्तान की यह टूर्नामेंट में 15वीं हार है।

भारत ने मैच के दौरान 36 बार पाकिस्तान के सर्कल में प्रवेश किया और 13 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। इनमें से तीन पर गोल करने में सफलता मिली। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने 18 बार भारतीय सर्कल में प्रवेश किया, लेकिन वह कोई फील्ड गोल नहीं कर सका। उसे छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से सिर्फ एक को गोल में बदल पाया।

भारतीय मिडफील्ड में हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। वहीं अभिषेक, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने लगातार पाकिस्तान के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने बढ़त बनाई। 13वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारत को भी तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की। 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने लंबे और सटीक पास के जरिए पाकिस्तान के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया।

Advertisement

भारतीय मिडफील्ड में हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। वहीं अभिषेक, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने लगातार पाकिस्तान के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने बढ़त बनाई। 13वें मिनट में अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारत को भी तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

44वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग फ्लिक पर मिले रिबाउंड को राज कुमार पाल ने गोल में बदलकर भारत की बढ़त को 6-1 कर दिया। मैच के 54वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने शानदार मूव को गोल में तब्दील करते हुए मैच में भारत के लिए सातवां गोल दागा। मुकाबलों के अंतिम मिनटों में पाकिस्तान को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने दोनों मौकों पर शानदार बचाव किया। अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने रक्षा पंक्ति को मजबूती से संभाला और पाकिस्तान को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार