ISSF Junior World Championship Rifle: 40 निशानेबाज, 14 कोच और पांच सहयोगी कर्मचारियों सहित 60 भारतीयों का पहला दल 26 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होने वाली अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व चैम्पियनशिप राइफल भाग लेने के लिए पेरू की राजधानी लीमा रवाना होने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

पिछले वर्ष कोरिया के चांगवान में आयोजित जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते थे और पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा था।

Advertisement

चैंपियनशिप के लिए पहले ही 35 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई थी। इस टीम में भारतीय निशानेबाजी के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय जूनियर सर्किट के कई स्थापित नाम शामिल हैं, जिनमें अभिनव शॉ, गौतमी भनोट, पार्थ राकेश माने, शांभवी, विभूति भाटिया, शार्दुल विहान, सबीरा हारिस, भव्या त्रिपाठी, हरमेहर सिंह लाली और भवतेग सिंह गिल जैसे खिलाड़ी हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने सोमवार को बताया कि मुकेश नेलावल्ली एकमात्र निशानेबाज होंगे जो क्रमशः दो स्पर्धाओं, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल और पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में हिस्सा लेंगे।

चैंपियनशिप के लिए पहले ही 35 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई थी। इस टीम में भारतीय निशानेबाजी के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय जूनियर सर्किट के कई स्थापित नाम शामिल हैं, जिनमें अभिनव शॉ, गौतमी भनोट, पार्थ राकेश माने, शांभवी, विभूति भाटिया, शार्दुल विहान, सबीरा हारिस, भव्या त्रिपाठी, हरमेहर सिंह लाली और भवतेग सिंह गिल जैसे खिलाड़ी हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार