फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित होने वाले ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के 63वें संस्करण का आयोजन बेहद खास होगा। 1 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ओलंपियन जिनसन जॉनसन और युवा निशानेबाज अनीश भानवाला होंगे।

Advertisement

2016 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके जिनसन जॉनसन विशाखापत्तनम के खूबसूरत आरके बीच पर साइकिलिंग इवेंट में हिस्सा लेंगे। जॉनसन ने 2018 एशियाई खेलों में 1500 मीटर में स्वर्ण और 800 मीटर में रजत पदक जीता था। वहीं 2022 एशियाई खेलों में भी उन्होंने 1500 मीटर में रजत पदक जीता था।

Advertisement

दूसरी ओर, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अनीश भानवाला नई दिल्ली में आयोजित साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे। भानवाला 2022 काहिरा आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में मिक्स्ड टीम इवेंट के रजत पदक विजेता रह चुके हैं और एशियाई खेलों में भी टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

यह आयोजन प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में होगा, जिसे गृह मंत्रालय के फायर और इमरजेंसी विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवा फेंसर तनिक्षा खत्री, फिट इंडिया एंबेसडर नैन्सी और जानी-मानी जुम्बा इंस्ट्रक्टर आकांक्षा टैगोत्रा भी शामिल होंगी।

दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की शुरुआत की थी। यह पहल अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिसमें देशभर में 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग भाग ले चुके हैं।

यह आयोजन प्रतिष्ठित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में होगा, जिसे गृह मंत्रालय के फायर और इमरजेंसी विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में युवा फेंसर तनिक्षा खत्री, फिट इंडिया एंबेसडर नैन्सी और जानी-मानी जुम्बा इंस्ट्रक्टर आकांक्षा टैगोत्रा भी शामिल होंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हर सप्ताह आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवा मामले और खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और विभिन्न खेल संगठनों के सहयोग से देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जाता है। साइकिलिंग के साथ योग, रस्सीकूद, मार्शल आर्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इसे एक संपूर्ण फिटनेस उत्सव में बदल देती हैं। यह कार्यक्रम मोटापे और प्रदूषण के विरुद्ध भी एक आंदोलन की तरह है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार