Five Olympics: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में पदक जीतकर मेडल टेली में भारत का खाता खोला है। मनु का टोक्यो ओलंपिक अभियान निराशाजनक रहा था, उन्होंने अब पेरिस में शानदार वापसी की और इतिहास रचा। भारत को पेरिस ओलंपिक में स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन से भी इतिहास रचने की उम्मीद हैं।

Advertisement

लवलीना बोरगोहेन टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर विजेंदर सिंह और मैरी कॉम के बाद, ओलंपिक पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज बनी थीं। अब वह ऐसी पहली भारतीय मुक्केबाज बन सकती हैं, जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते हों। पेरिस ओलंपिक में वह 75 किलोग्राम कैटेगरी में हिस्सा लेंगी।

Advertisement

लवलीना ने 75 किलोग्राम कैटेगरी में आने के बाद 2022 में एशियन चैंपियन और 2023 में विश्व चैंपियन का खिताब जीता था। इसके अलावा, 2023 एशियाई खेलों में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। उनके इन प्रदर्शनों से साफ है कि वह पेरिस ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हालांकि, लवलीना के लिए सबसे बड़ी चुनौती दो बार की ओलंपिक पदक विजेता चीनी मुक्केबाज ली कियान हो सकती हैं, जिनका मुकाबला लवलीना से क्वार्टर फाइनल में हो सकता है। लवलीना को महिलाओं की 75 किलोग्राम श्रेणी में आठवीं वरीयता मिली है, जिससे उनके क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय ली कियान से भिड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

पेरिस बॉक्सिंग यूनिट ने शीर्ष मुक्केबाजों को शुरुआती दौर में आमने-सामने न लाने के लिए यह वरीयता क्रम तैयार किया है। लवलीना इस ड्रॉ में एकमात्र भारतीय मुक्केबाज हैं, जिन्हें वरीयता मिली है।

हालांकि, लवलीना के लिए सबसे बड़ी चुनौती दो बार की ओलंपिक पदक विजेता चीनी मुक्केबाज ली कियान हो सकती हैं, जिनका मुकाबला लवलीना से क्वार्टर फाइनल में हो सकता है। लवलीना को महिलाओं की 75 किलोग्राम श्रेणी में आठवीं वरीयता मिली है, जिससे उनके क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय ली कियान से भिड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisement

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि क्वार्टरफाइनल में ली से मुकाबला लवलीना के लिए ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने के सपने को साकार करने का रास्ता खोल सकता है। अगर लवलीना इस चुनौती को पार कर लेती हैं तो उनका मेडल सुनिश्चित माना जा सकता है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार