मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को प्रीमियर लीग में टॉप पर चल रही आर्सेनल को एतिहाद स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया। इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर सिटी और आर्सेनल के बीच सिर्फ 3 अंकों का फासला बचा है। मैनचेस्टर सिटी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

मैच की शुरुआत में मैनचेस्टर सिटी ने आक्रामक खेल दिखाया। 16वें मिनट में रेयान चेर्की ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। चेर्की ने दो डिफेंडरों को छकाते हुए और डेविड राया के पास से दाहिने पैर से शॉट मारकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। हालांकि, इसके तुरंत बाद आर्सेनल ने वापसी की। मैनचेस्टर सिटी के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा की गलती का फायदा उठाकर काई हैवर्ट्ज ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ और स्कोर 1-1 रहा।

Advertisement

दूसरे हाफ में मैनचेस्टर सिटी ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। 65वें मिनट में एर्लिंग हालैंड ने सिटी के लिए मैच में दूसरा गोल किया और स्कोर को 2-1 कर दिया। इसके बाद आर्सेनल की तरफ से गोल करने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी। मैनचेस्टर सिटी मुकाबले को 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही।

मैच की शुरुआत में मैनचेस्टर सिटी ने आक्रामक खेल दिखाया। 16वें मिनट में रेयान चेर्की ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। चेर्की ने दो डिफेंडरों को छकाते हुए और डेविड राया के पास से दाहिने पैर से शॉट मारकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। हालांकि, इसके तुरंत बाद आर्सेनल ने वापसी की। मैनचेस्टर सिटी के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा की गलती का फायदा उठाकर काई हैवर्ट्ज ने शानदार गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ और स्कोर 1-1 रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

एस्टन विला ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सुंदरलैंड को 4-3 से हराया। ओली वॉटकिंस ने दो और मॉर्गन रोजर्स ने एस्टन विला की तरफ से एक गोल दागा। सुंदरलैंड एक समय पर 3-1 से पीछे था, लेकिन 85वें और 86वें मिनट के बाद ट्राई ह्यूम और विल्सन इसिडोर ने गोल करते हुए स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया। हालांकि, टैमी अब्राहम ने मैच के 93वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत एस्टन विला बाजी मारने में सफल रहा। वहीं, नॉटिंघम फॉरेस्ट ने बर्नले को 4-1 से हराया, मॉर्गन गिब्स-व्हाइट ने तीन गोल दागते हुए हैट्रिक लगाई और टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार