ब्राजीलियाई क्लब सैंटोस एफसी ने लिवरपूल और बार्सिलोना के पूर्व प्लेमेकर फिलिप कूटिन्हो को 'फ्री ट्रांसफर' पर साइन किया है। क्लब ने मंगलवार को यह घोषणा की। 34 वर्षीय खिलाड़ी का यह कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर तक के लिए है।

Advertisement

सैंटोस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "अपनी बेहतरीन तकनीकी गुणवत्ता और दृष्टिकोण के साथ-साथ यूरोप और ब्राजीलियाई राष्ट्रीय टीम के साथ शानदार करियर वाला यह मिडफील्डर 2026 के अंत तक के कॉन्ट्रैक्ट के साथ टीम में शामिल हो रहे हैं।"

फरवरी में मानसिक थकान का हवाला देते हुए 'वास्को दा गामा' से अलग होने के बाद कूटिन्हो किसी क्लब के साथ नहीं थे।

कूटिन्हो के मुताबिक, उन्हें क्लब में लाने में उनके पुराने दोस्त नेमार ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों ब्राजील के लिए यूथ और सीनियर दोनों स्तरों पर एक साथ खेल चुके हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप 2018 भी शामिल है।

कूटिन्हो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नेमार ने निश्चित रूप से मेरे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह बचपन से ही मेरे दोस्त रहे हैं। जब मैंने वास्को दा गामा छोड़ा, तो फुटबॉल की दुनिया में सबसे पहले उन्होंने ही मुझे मैसेज किया था। उन्होंने कहा कि साथ खेलना अच्छा रहेगा, लेकिन उस समय मैं ऐसा नहीं कर सकता था, उस समय मेरी स्थिति ठीक नहीं थी। मुझे उस समय यह सही नहीं लगा। कुछ महीनों बाद उन्होंने मुझसे फिर बात की, और मेरा जवाब वही था। समय बीतता गया। दो हफ्ते पहले, उन्होंने एक और संदेश भेजा, और मैंने इस पर फिर से विचार किया।"

कूटिन्हो के मुताबिक, उन्हें क्लब में लाने में उनके पुराने दोस्त नेमार ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों ब्राजील के लिए यूथ और सीनियर दोनों स्तरों पर एक साथ खेल चुके हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप 2018 भी शामिल है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कूटिन्हो सैंटोस के लिए हाई-प्रोफाइल साइनिंग की कड़ी में नया नाम हैं। इससे पहले, क्लब ने बार्सिलोना और युवेंटस के पूर्व मिडफील्डर आर्थर मेलो तथा ब्राजील के पूर्व फॉरवर्ड एवर्टन सेबोलिन्हा को भी अपने साथ जोड़ा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार