फुटबॉल इतिहास के सबसे बेहतरीन डिफेंडरों में से एक माने जाने वाले इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का बीमारी से जूझने के बाद 66 साल की उम्र में निधन हो गया। सेरी ए फुटबॉल क्लब ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
सात बार बैलन डी'ओर के लिए नॉमिनेट हुए और 1989 में मार्को वैन बास्टेन के बाद दूसरे स्थान पर रहे एसी मिलान और इटली की राष्ट्रीय टीम के इस पूर्व डिफेंडर को आईएफएफएचएस की 20वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों की सूची में 33वां स्थान मिला था। उन्हें 2013 में इटैलियन फुटबॉल हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।
बरेसी ने 81 मुकाबलों में इटली का प्रतिनिधित्व किया। वह इटली की उस का हिस्सा थे जिसने स्पेन में 1982 का फीफा विश्व कप जीता था। हालांकि वह टूर्नामेंट के दौरान खेले नहीं थे। 12 साल बाद, उन्होंने अमेरिका में 1994 फीफा विश्व कप के फाइनल में इटली की कप्तानी की। टूर्नामेंट के दौरान घुटने की चोट से उबरने के बावजूद, ब्राजील के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने यादगार प्रदर्शन किया। इटली की ओर से उन्होंने तीन विश्व कप (1982, 1990 और 1994) और दो यूरोपीय चैंपियनशिप (1980 और 1988) में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 81 मैच खेले और एक गोल किया।
इटली फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष जियोवानी मालागो ने कहा, "इटैलियन फुटबॉल ने अपने एक दिग्गज को खो दिया है। एक असाधारण चैंपियन जिसने अपने पूरे करियर में केवल इटली और एसी मिलान की जर्सी पहनी। हम उन्हें उस सम्मान के साथ याद करेंगे जिसके वे हकदार हैं, खासकर राष्ट्रीय टीम के आगामी मैचों के दौरान; वह टीम जिसके लिए उन्होंने हमेशा असाधारण समर्पण दिखाया और जो टीम के सबसे शानदार प्रतीकों में से एक बने।" एसी मिलान की ओर से बरेसी ने 20 सीजन खेले और छह स्कुडेट्टी (इटैलियन लीग खिताब), तीन यूरोपीय कप, दो इंटरकांटिनेंटल कप, दो यूईएफए सुपर कप और चार इटैलियन सुपर कप जीते।
बरेसी ने 81 मुकाबलों में इटली का प्रतिनिधित्व किया। वह इटली की उस का हिस्सा थे जिसने स्पेन में 1982 का फीफा विश्व कप जीता था। हालांकि वह टूर्नामेंट के दौरान खेले नहीं थे। 12 साल बाद, उन्होंने अमेरिका में 1994 फीफा विश्व कप के फाइनल में इटली की कप्तानी की। टूर्नामेंट के दौरान घुटने की चोट से उबरने के बावजूद, ब्राजील के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने यादगार प्रदर्शन किया। इटली की ओर से उन्होंने तीन विश्व कप (1982, 1990 और 1994) और दो यूरोपीय चैंपियनशिप (1980 और 1988) में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 81 मैच खेले और एक गोल किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
1997 में फ्रेंको बरेसी के रिटायरमेंट के बाद, मिलान ने क्लब में उनके बेमिसाल योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मशहूर नंबर 6 वाली जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया था। अक्टूबर 2020 से बरेसी क्लब के मानद उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे; वे मिलान से गहराई से जुड़े रहे और खिलाड़ियों व प्रशंसकों, दोनों को प्रेरित करते रहे।