Senior Asian Wrestling Championship: भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा, क्योंकि उसकी फ्रीस्टाइल टीम ने शनिवार को यहां वुंग ताऊ (वियतनाम) में आयोजित अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में छह स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

Advertisement

यह किसी भी एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल श्रेणी में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Advertisement

61 किग्रा में निखिल, 65 किग्रा में सुजीत, 74 किग्रा में जयदीप, चंद्र मोहन (79 किग्रा), सचिन (92 किग्रा) और 97 किग्रा वर्ग में विक्की ने स्वर्ण पदक जीते।

125 किग्रा भार वर्ग में जसपूरन सिंह ने रजत पदक जीता।

डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने शनिवार को एक बयान में कहा, ''भारतीय फ्रीस्टाइल टीम का मैट पर दबदबा ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) इस ऐतिहासिक सफलता को हासिल करने में युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और पूरे कुश्ती समुदाय के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन को स्वीकार करता है।

Advertisement

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय अंडर-23 महिला पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया और कुल 10 पदक जीते।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) इस ऐतिहासिक सफलता को हासिल करने में युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और पूरे कुश्ती समुदाय के निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन को स्वीकार करता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार