19 वर्षीय मीरा एंड्रीवा ने अपने करियर में दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एंड्रीवा ने मंगलवार को स्टेड रोलैंड गैरोस के कोर्ट फिलिप चैटियर पर खेले गए मैच में रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 56 मिनट तक चला।

Advertisement

रोलैंड गैरोस में अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने के 2 साल बाद, इस युवा खिलाड़ी ने आसानी से टॉप-4 में जगह बनाते हुए डब्ल्यूटीए टूर पर अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर लिया है।

Advertisement

मैच की शुरुआत से ही एंड्रीवा ने अपना दबदबा बनाए रखा। रूसी खिलाड़ी ने पहले छह गेम में सिर्फ 9 अंक गंवाए और 36 वर्षीय क्रिस्टी को एक भी गेम प्वाइंट नहीं दिया। एंड्रीवा ने पहला सेट सिर्फ 22 मिनट में अपने नाम कर लिया।

अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम क्वार्टर-फाइनल के दूसरे सेट में क्रिस्टी ने खाता खोला। इसके बाद वह पहले छह गेम तक एंड्रीवा के साथ बराबरी पर रहीं। एंड्रीवा ने तुरंत ही मैच पर अपना दबदबा फिर से कायम किया और अगले तीन गेम बिना कोई प्वाइंट गंवाए जीत लिए, जिसके साथ ही 6-0, 6-3 से जीत सुनिश्चित कर ली।

इस मुकाबले के दौरान एंड्रीवा ने 18 विनर्स लगाए, जबकि क्रिस्टी ने 20 एरर किए। वहीं, एंड्रीवा ने खुद सिर्फ 6 अनफोर्स्ड एरर किए। दूसरी तरफ, क्रिस्टी सिर्फ 4 विनर्स लगा सकीं और 17 एरर किए। इसके अलावा, रूसी खिलाड़ी ने अपने लिए बने छह में से हर एक ब्रेक प्वाइंट को भुनाया।

अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम क्वार्टर-फाइनल के दूसरे सेट में क्रिस्टी ने खाता खोला। इसके बाद वह पहले छह गेम तक एंड्रीवा के साथ बराबरी पर रहीं। एंड्रीवा ने तुरंत ही मैच पर अपना दबदबा फिर से कायम किया और अगले तीन गेम बिना कोई प्वाइंट गंवाए जीत लिए, जिसके साथ ही 6-0, 6-3 से जीत सुनिश्चित कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अपने अगले मैच में एंड्रीवा का मुकाबला 7वीं सीड एलिना स्वितोलिना और 15वीं सीड मार्टा कोस्तयुक के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। स्वितोलिना के खिलाफ एंड्रीवा का करियर रिकॉर्ड 1-1 का है, लेकिन इस सीजन में हुई उनकी पहली भिड़ंत में एंड्रीवा को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, एंड्रीवा अब तक कोस्त्युक को कभी नहीं हरा सकी हैं। साल 2026 में दो मौकों पर उन्हें यूक्रेनी खिलाड़ी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार