नाओमी ओसाका ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन के कोर्ट सिमोन-मैथ्यू में लगभग दो घंटे तक चले जोरदार बेसलाइन मुकाबलों के बाद, क्रोएशिया की डोना वेकिच को 7-6(1), 6-4 से हरा दिया। इस जीत के साथ ओसाका ने तीसरे राउंड में जगह बना ली।

Advertisement

ओसाका और डोना वेकिच के बीच खेला गया मुकाबला बेहद मुश्किल और संघर्षपूर्ण था। पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली वेकिच ने ओसाका पर लगातार दबाव बनाए रखा और मैच की शुरुआत में अपनी सर्विस भी बचाए रखी। लेकिन, ओसाका ने टाई-ब्रेक के दौरान अपने खेल का स्तर उठाया और इसे 7-1 से जीता। दूसरे सेट में भी अपनी बढ़त बनाए रखते हुए उन्होंने अंतिम 32 में जगह बनाई।

Advertisement

ओसाका की यह जीत 2019 के बाद पेरिस में उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। ओसाका के लिए क्ले कोर्ट कभी भी अनुकूल नहीं रहा है, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में पहले सप्ताह में किए गए उनके प्रदर्शन ने उनका आत्मविश्वास निश्चित रूप से बढ़ाया होगा।

ओसाका तीसरे राउंड में अमेरिका की इवा जोविक से भिड़ेंगी। 18 साल की जोविक ने अपनी हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एम्मा नवारो को 6-0, 6-3 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई है। दोनों के बीच पहला सेट सिर्फ 20 मिनट तक चला। जोविक ने आक्रामक रिटर्न और लगातार बेसलाइन खेल के दम पर 25वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पर दबदबा बनाए रखा। जेविक ने 78 मिनट तक चले इस मुकाबले में दमदार जीत हासिल की।

ओसाका की यह जीत 2019 के बाद पेरिस में उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। ओसाका के लिए क्ले कोर्ट कभी भी अनुकूल नहीं रहा है, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में पहले सप्ताह में किए गए उनके प्रदर्शन ने उनका आत्मविश्वास निश्चित रूप से बढ़ाया होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ओसाका और जोविक के बीच होने वाला अगला मैच अब महिला ड्रॉ के तीसरे राउंड के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार