Brazil Fans Watch FIFA World: भारत और ब्राजील के बीच अक्टूबर 2026 की शुरुआत में एक दोस्ताना मैच खेला जा सकता है। ब्राजीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (सीबीएफ) कोलकाता में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच आयोजित करने के लिए भारतीय स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजर के साथ बातचीत के अंतिम चरण में है।

Advertisement

ईएसपीएन ब्राजील की शुरुआती रिपोर्ट्स और बाद में 'एस्टाडाओ' जैसे आउटलेट्स की पुष्टि से पता चलता है कि आधिकारिक घोषणा से पहले सिर्फ अनुबंध का अंतिम विवरण तय होनी बाकी है।

मीडिया आउटलेट ने सीबीएफ से इसकी भी पुष्टि की है कि ब्राजील 2027 में और भी घरेलू फ्रेंडली मैच आयोजित करने की योजना बना रहा है, खासकर उन शहरों में जिन्हें आमतौर पर नेशनल टीम के शेड्यूल में नजरअंदाज कर दिया जाता है। हाल ही में हुए वर्ल्ड कप के दौरान, कोलकाता शहर की सड़कों पर नेमार और विनी जूनियर के म्यूरल (दीवारों पर बनी पेंटिंग) ने यहां फुटबॉल के प्रति फैंस की दीवानगी को साबित किया था।

हालांकि बांग्लादेश, सिंगापुर और कतर के ऑर्गनाइजर ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बातचीत सिर्फ भारत के साथ ही आगे बढ़ी है। सीबीएफ ने टीम के ट्रैवल और रिकवरी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में और मैच शामिल करने के प्रस्तावों को ठुकरा दिया।

यह प्रस्तावित मैच हेड कोच कार्लो एंसेलोटी के नेतृत्व में 2026 फीफा वर्ल्ड कप के 'राउंड ऑफ 16' में नॉर्वे से ब्राजील के बाहर होने के बाद होगा। कोलकाता में होने वाला यह मैच सितंबर के आखिर से अक्टूबर की शुरुआत तक चलने वाले 16-दिन के 'सुपर फीफा विंडो' का मुख्य इवेंट है।

हालांकि बांग्लादेश, सिंगापुर और कतर के ऑर्गनाइजर ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बातचीत सिर्फ भारत के साथ ही आगे बढ़ी है। सीबीएफ ने टीम के ट्रैवल और रिकवरी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में और मैच शामिल करने के प्रस्तावों को ठुकरा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर इसकी पुष्टि होती है, तो यह कोलकाता में ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की पहली बड़ी मौजूदगी होगी और शहर के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ जाएगा। अगर बातचीत सफल रहती है, तो कोलकाता करीब 50 साल पुराने दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल के साथ अपने खास रिश्ते को फिर से जीवंत करेगा। सितंबर 1977 में जब पेले ने न्यूयॉर्क कॉसमॉस की ओर से ईडन गार्डन्स में मोहन बागान के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबला खेला था, तब से ही यह शहर ब्राजीलियाई शैली का प्रशंसक रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार