गीत सेठी का नाम भारत के प्रसिद्ध बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ियों में शुमार है। 1990 के दशक में सेठी ने इस खेल में अपना दबदबा बनाया था।

गीत सेठी का जन्म 17 अप्रैल, 1961 को दिल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम गीत श्रीराम सेठी है। अहमदाबाद में पले-बढ़े सेठी ने 13 साल की उम्र में बिलियर्ड्स खेलना शुरू किया था। गुजरात स्पोर्ट्स क्लब में उनकी मुलाकात उस समय के एक बहुत ही सफल बिलियर्ड्स खिलाड़ी सतीश मेनन से हुई और उन्होंने उनसे महत्वपूर्ण टिप्स और मार्गदर्शन लिया। उन्होंने पहली बार 1982 में इंडियन नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में माइकल फरेरा को हराकर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। सेठी ने 1985 से 1988 तक लगातार चार साल तक नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 1997 और 1998 में फिर से यह टाइटल जीता। बिलियर्ड्स के अलावा सेठी ने 1985-1988 के दौरान लगातार चार बार राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप भी जीती।

अक्टूबर 1992 का दिन गीत सेठी के लिए बेहद अहम और यादगार है। सेठी ने इस दिन विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने थ्री-पॉट नियम के तहत 1276 का विश्व रिकॉर्ड इंग्लिश बिलियर्ड्स ब्रेक हासिल किया। 1992 में बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद सेठी रुके नहीं और 1993, 1995, 1998 और 2006 में भी यह उपलब्धि हासिल की।

1989 में गुंटूर में आयोजित एक प्रतियोगिता में उन्होंने 147 का अधिकतम ब्रेक लगाकर इतिहास रच दिया। वे क्यू-स्पोर्ट्स के इतिहास में इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रतिस्पर्धी स्नूकर में 147 और बिलियर्ड्स में 1000+ का ब्रेक बनाया। अपने करियर के दौरान गीत सेठी ने भारतीय क्यू-स्पोर्ट्स को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।

अक्टूबर 1992 का दिन गीत सेठी के लिए बेहद अहम और यादगार है। सेठी ने इस दिन विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने थ्री-पॉट नियम के तहत 1276 का विश्व रिकॉर्ड इंग्लिश बिलियर्ड्स ब्रेक हासिल किया। 1992 में बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद सेठी रुके नहीं और 1993, 1995, 1998 और 2006 में भी यह उपलब्धि हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार