फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही जर्मनी ने इतिहास रच दिया है। जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है।

Advertisement

जर्मनी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि कुराकाओ के खिलाफ हुए मुकाबले में सातवां गोल करते हुए हासिल किया। फीफा विश्व कप में अब जर्मनी कुल 239 गोल कर चुकी है। टीम ने इस मामले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। ब्राजील ने इस मेगा इवेंट में अब तक कुल 238 गोल किए हैं। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना 152 गोलों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जबकि 136 गोल करके फ्रांस चौथे नंबर पर काबिज है। इटली ने विश्व कप में 128 गोल किए हैं और टीम पांचवें नंबर पर मौजूद है।

Advertisement

कुराकाओ के खिलाफ हुए मुकाबले के शुरुआती छह मिनट में ही जर्मनी ने पहला गोल दागकर अपने इरादे साफ कर दिए। हालांकि, कुराकाओ ने हर किसी को चौंकाते हुए जल्द ही स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जर्मनी की ओर से एक के बाद एक गोल दागे गए। निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर किक पर बेहतरीन हेडर मारते हुए जर्मनी को 2-1 से आगे किया।

जर्मनी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि कुराकाओ के खिलाफ हुए मुकाबले में सातवां गोल करते हुए हासिल किया। फीफा विश्व कप में अब जर्मनी कुल 239 गोल कर चुकी है। टीम ने इस मामले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। ब्राजील ने इस मेगा इवेंट में अब तक कुल 238 गोल किए हैं। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना 152 गोलों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जबकि 136 गोल करके फ्रांस चौथे नंबर पर काबिज है। इटली ने विश्व कप में 128 गोल किए हैं और टीम पांचवें नंबर पर मौजूद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुराकाओ का डिफेंस जर्मनी के स्टार खिलाड़ियों के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया। विश्व कप में अपना डेब्यू कर रहे नैथेनियल ब्राउन ने शानदार गोल करते हुए स्कोर को 5-1 कर दिया। थोड़ी देर बाद ही डेनिज उन्दाव ने जर्मनी के लिए छठा गोल दागा और कुराकाओ के डिफेंस को घुटनों पर ला दिया। मैच का अंत होते-होते काई हैवर्ट्ज ने सातवां गोल करते हुए जर्मनी की यादगार जीत पर मुहर लगा दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार