मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व असिस्टेंट कोच और रियल मैड्रिड के पूर्व कोच कार्लोस क्विरोज ने आपसी सहमति से घाना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी घाना फुटबॉल एसोसिएशन (जीएफए) ने गुरुवार को दी।

कार्लोस क्वेइरोज का जाना ऐसे समय में हुआ, जब घाना को अफ्रीका कप ऑफ नेशंस क्वालीफायर के अपने पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम पहले कोट डी आइवर के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर 0-2 से हारी, इसके बाद गाम्बिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी 2-4 से पराजित हुई।

जीएफए ने 'ब्लैक स्टार्स' (घाना की टीम) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान पुर्तगाली कोच की प्रतिबद्धता और पेशेवर रवैये के लिए उनका धन्यवाद किया। एसोसिएशन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने और घाना के टैलेंट को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

क्विरोज ने बताया कि यह फैसला दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद लिया गया और इसमें घाना, 'ब्लैक स्टार्स' और घाना के फुटबॉल के हितों को ध्यान में रखा गया। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा, "आपसी सम्मान की भावना के साथ हुई बातचीत के बाद, घाना फुटबॉल एसोसिएशन और मैंने आपसी सहमति से उस सर्विस एग्रीमेंट को खत्म करने का फैसला किया है जिसके तहत मैं घाना की राष्ट्रीय टीम 'ब्लैक स्टार्स' के हेड कोच के तौर पर काम कर रहा था। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन दोनों पक्षों ने माना कि मौजूदा हालात में हमारे पेशेवर रिश्ते को खत्म करना ही सबसे सही कदम था, क्योंकि घाना, 'ब्लैक स्टार्स' और घाना के फुटबॉल का हित सबसे ऊपर है।"

क्विरोज को फीफा वर्ल्ड कप 2026 और अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2027 क्वालीफायर की तैयारियों के लिए नियुक्त किया गया था। क्विरोज ने कहा कि घाना की सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात थी और उन्होंने जीएफए और उसके अध्यक्ष का भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "मैं 'ब्लैक स्टार्स' के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने और देश के टैलेंट को आगे बढ़ाने में मदद करने के पक्के इरादे के साथ घाना आया था। हमारी प्रतिबद्धता और कोशिशों के बावजूद, जरूरी हालात पूरी तरह से नहीं बन पाए; इसी वजह से और हमारे हालिया प्रदर्शन को देखते हुए हमने इस सफर को खत्म करने का फैसला किया। मैं सम्मान, आभार और गर्व के साथ जा रहा हूं।"

73 वर्षीय कोच ने 'ब्लैक स्टार्स' के खिलाड़ियों की तारीफ की और घाना की जनता से टीम का समर्थन जारी रखने की अपील करते हुए कहा, "सबसे पहले, मैं 'ब्लैक स्टार्स' के खिलाड़ियों को सलाम करता हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने हिम्मत, लगन और गर्व के साथ घाना का प्रतिनिधित्व किया। आप अपने देश के लिए लड़े और लाखों लोगों की उम्मीदों को आगे बढ़ाया। इन खिलाड़ियों पर भरोसा रखें। उनकी रक्षा करें। उनका समर्थन करें। इनमें हुनर ​​और काबिलियत है। एकता, समर्थन और सही माहौल मिलने पर, यह पीढ़ी घाना के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती है।"

उन्होंने कहा, "मैं 'ब्लैक स्टार्स' के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने और देश के टैलेंट को आगे बढ़ाने में मदद करने के पक्के इरादे के साथ घाना आया था। हमारी प्रतिबद्धता और कोशिशों के बावजूद, जरूरी हालात पूरी तरह से नहीं बन पाए; इसी वजह से और हमारे हालिया प्रदर्शन को देखते हुए हमने इस सफर को खत्म करने का फैसला किया। मैं सम्मान, आभार और गर्व के साथ जा रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार