कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। बोरगोहेन बॉय मिला था। सेमीफाइनल में पहुंचने से उनका एक पदक पक्का हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।

Advertisement

मीडिया बात करते हुए लवलीना बोरगोहेन ने कहा, "मैंने नहीं सोचा था कि मुझे पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफिकेशन मिल जाएगी। मेरे लिए भी यह हैरानी भरा था। पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स में, मैं पदक नहीं जीत सकी हूं। इस बार सीधे सेमीफाइनल में जगह मिलने को मैं अपने कठिन मेहनत के आशीर्वाद के रूप में देख रही हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"

पेरिस ओलंपिक के बाद अपने खेल में आए बदलाव पर लवलीना बोरगोहेन ने कहा, "मेरे खेल में बहुत बदलाव आया है। मैंने कई टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। वर्ल्ड चैंपियनशिप भी खेला। बैक-टू-बैक कंपटिशन मिला। हर जगह मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा और मैं पदक जीतने में कामयाब रही। मेरी तैयारी भी अच्छी है, कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।"

लवलीना ने कहा कि यहां आने से पहले हमलोगों का बेलफास्ट में ट्रेनिंग कैंप चल रहा था। उसमें 20 देशों के मुक्केबाज शामिल थे। इस दौरान कोचों का अच्छा मार्गदर्शन मिला और मुझमें स्वर्ण पदक जीतने का आत्मविश्वास बढ़ा है। मुझे अब पदक की चिंता नहीं करनी है। मुझे स्वर्ण पदक की चिंता करनी है। अगर मैं देश के लिए स्वर्ण पदक जीत पाई, तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।

उन्होंने कहा कि मेरा आत्मविश्वास अच्छा रहता है, तो मैं किसी भी मुक्केबाज को हरा सकती हूं। सेंटियागो (नीवा) सर बहुत ही अच्छे कोच हैं। टोक्यो ओलंपिक में भी वह हमारे साथ गए थे। हमारी पूरी मुक्केबाजी टीम इस बार अच्छा करेगी। इसका हमें आत्मविश्वास है।

लवलीना ने कहा कि यहां आने से पहले हमलोगों का बेलफास्ट में ट्रेनिंग कैंप चल रहा था। उसमें 20 देशों के मुक्केबाज शामिल थे। इस दौरान कोचों का अच्छा मार्गदर्शन मिला और मुझमें स्वर्ण पदक जीतने का आत्मविश्वास बढ़ा है। मुझे अब पदक की चिंता नहीं करनी है। मुझे स्वर्ण पदक की चिंता करनी है। अगर मैं देश के लिए स्वर्ण पदक जीत पाई, तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

लवलीना ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही। मुझे अपने देश का तिरंगा उठाकर अपनी टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला। यह मेरे साथ दूसरी बार था। एशियन गेम्स में भी मैं फ्लैग बियरर रह चुकी हूं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार