Asian Games: गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली है। भारतीय धावक ने मंगलवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Advertisement

गुलवीर ने इस रेस को 13:32.75 सेकंड में पूरा किया। बहरीन के बिरहानु बालेव ने 13:30.79 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान के यामागुची टोमोनोरी 13:31.43 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में 10,000 मीटर और 1500 मीटर इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किए थे। इस जीत के साथ गुलवीर बीते 40 साल में एशियन गेम्स के एक ही एडिशन में तीन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उनसे पहले पीटी उषा ने एशियन गेम्स 1986 में चार मेडल जीते थे।

गुलवीर 5000 मीटर फाइनल की शुरुआत में आगे रहने वाले ग्रुप के साथ बने रहे और शुरुआती 2000 मीटर के बाद तीसरे स्थान पर थे। रेस के निर्णायक दौर में भी उन्होंने अपनी स्थिति बनाए रखी, लेकिन टॉप-2 स्थानों के लिए चुनौती नहीं दे पाए।

इससे पहले गुलवीर ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में यादगार प्रदर्शन करते हुए 28:29.38 का समय लिया और सिल्वर मेडल जीता। वह इस इवेंट में दो एशियन गेम्स मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने इससे पहले 2023 के हांग्जो एशियन गेम्स में 10,000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद गुलवीर पुरुषों की 1500 मीटर रेस में एक और सिल्वर मेडल जीता, जिसमें वह अपने पर्सनल बेस्ट समय 3:36.72 के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

दूसरी ओर, महिलाओं की 800 मीटर फाइनल रेस में भारत की पूजा ओल्ला 2:06.72 सेकंड के साथ सातवें स्थान पर रहीं। चीन की वू होंगजियाओ (2:04.49 सेकंड) ने गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, पुरुषों की 800 मीटर फाइनल रेस में मोहम्मद अफसल पुलिक्कलाकाथ (1:48.27 सेकंड) आठवें स्थान पर रहे।

इससे पहले गुलवीर ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में यादगार प्रदर्शन करते हुए 28:29.38 का समय लिया और सिल्वर मेडल जीता। वह इस इवेंट में दो एशियन गेम्स मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने इससे पहले 2023 के हांग्जो एशियन गेम्स में 10,000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद गुलवीर पुरुषों की 1500 मीटर रेस में एक और सिल्वर मेडल जीता, जिसमें वह अपने पर्सनल बेस्ट समय 3:36.72 के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार