इग्नासियो बुसे ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैम्बर्ग ओपन के खिताब को अपने नाम किया। उन्होंने दुनिया के 26वें नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल को 7-6(6), 4-6, 6-3 से हराया।

Advertisement

22 साल के पेरू के इस खिलाड़ी ने 3 घंटे और 3 मिनट तक चले शानदार फाइनल मैच में जीत हासिल की। वह क्वालिफायर के तौर पर एटीपी टूर का खिताब जीतने वाले साल 2026 के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोथेनबाम में ट्रॉफी उठाने वाले आखिरी क्वालिफायर 2018 में निकोलोज बेसिलशविली थे।

Advertisement

2007 में लुइस हॉर्ना के वीना डेल मार जीतने के बाद से बुसे पहले एटीपी टूर का खिताब जीतने वाले पेरू के पहले खिलाड़ी हैं। वह पाब्लो अर्रेया (एक टाइटल), जैमे यजागा (आठ टाइटल) और हॉर्ना (दो टाइटल) के साथ साउथ अमेरिकन देश के अकेले पुरुष टूर-लेवल सिंगल्स चैंपियन हैं। अर्रेया अपने देश के बुसे की जीत देखने के लिए हैम्बर्ग में स्टैंड में थे।

फाइनल मैच की पहली ही रैली से रोथेनबाम के दर्शकों को शानदार मुकाबला देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने बेसलाइन से जोरदार खेल दिखाया और तेज फोरहैंड शॉट्स के साथ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच के दौरान दोनों ने बेहद समझदारी और बेहतरीन रणनीति के साथ खेला। लगातार चार बार सर्विस ब्रेक होने से साफ दिखा कि दोनों खिलाड़ी पूरे जोश, आक्रामक अंदाज और शानदार तकनीकी समझ के साथ मुकाबला कर रहे थे।

पहला सेट बेहद शानदार और कांटे की टक्कर वाला रहा, इसलिए उसका फैसला टाईब्रेक में होना तय माना जा रहा था। बुसे और पॉल दोनों ने पूरे सेट के दौरान एक-दूसरे के हर शॉट का शानदार जवाब दिया। दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच पेरू के खिलाड़ी बुसे ने आखिरकार टाईब्रेक में 7-6 (6) से पहला सेट अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने रोथेनबाम के दर्शकों के बीच खुद को टूर्नामेंट के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल कर लिया।

पॉल ने पूरे टूर्नामेंट में यह साबित किया कि वह आखिरी पल तक हार नहीं मानने वाले खिलाड़ी हैं। फाइनल के दूसरे सेट में भी उन्होंने शानदार वापसी की।हैम्बर्ग की तेज गर्मी के बीच पेरू के खिलाड़ी बुसे की ऊर्जा थोड़ी कम होती नजर आई। पिछले मैचों में दिखाई गई उनकी सटीकता भी कुछ समय के लिए गायब हो गई, जिसका फायदा उठाते हुए पॉल ने तेजी से बढ़त बनाई और बुसे जल्द ही 0-4 से पीछे हो गए।

Advertisement

हालांकि, बुसे ने दिखाया कि उन्होंने हैम्बर्ग ओपन में फैंस को क्यों रोमांचित किया था। उन्होंने जोरदार वापसी की, अंतर को 3-4 तक कम किया, और सेट को एक बार फिर रोमांचक बना दिया। आखिर में, पॉल ने फिर भी सेट 6-4 से जीत लिय, लेकिन बुसे ने फिर से लय हासिल कर ली।

पॉल ने पूरे टूर्नामेंट में यह साबित किया कि वह आखिरी पल तक हार नहीं मानने वाले खिलाड़ी हैं। फाइनल के दूसरे सेट में भी उन्होंने शानदार वापसी की।हैम्बर्ग की तेज गर्मी के बीच पेरू के खिलाड़ी बुसे की ऊर्जा थोड़ी कम होती नजर आई। पिछले मैचों में दिखाई गई उनकी सटीकता भी कुछ समय के लिए गायब हो गई, जिसका फायदा उठाते हुए पॉल ने तेजी से बढ़त बनाई और बुसे जल्द ही 0-4 से पीछे हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

हैम्बर्ग ओपन का खिताब जीतने के बाद सोमवार को बुसे के नाम एक और खास उपलब्धि होगी। वह पहली बार एटीपी रैंकिंग के टॉप 50 खिलाड़ियों में जगह बनाएंगे। वह 26 पायदान ऊपर चढ़कर वर्ल्ड नंबर 31 बन जाएंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार