Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने 10 मीटर मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर पर निशाना साधने वालीं इलावेनिल वलारिवन को भी सराहा है।
भारतीय महिला टीम का सिल्वर मेडल कुल क्वालिफिकेशन स्कोर के आधार पर तय हुआ। तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 1898.0 का स्कोर बनाया और पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया। सोनम ने 634.1 के बेहतरीन स्कोर के साथ भारत के लिए क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इलावेनिल 633.5 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं। विदर्शा ने 630.4 का अच्छा स्कोर किया और व्यक्तिगत रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहीं, जिससे भारत के लिए टीम सिल्वर मेडल पक्का हो गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, "मेहनत और टीमवर्क से शानदार नतीजे मिलते हैं। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा के. विनोद पर गर्व है। उनकी सफलता आने वाले समय में कई एथलीट्स को प्रेरित करेगी।"
2019 वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वालीं इलावेनिल वलारिवन (252.4) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक अन्य ट्वीट में इलावेनिल वलारिवन की तारीफ में लिखा गया, "भारतीय निशानेबाज लगातार हमें गर्व महसूस करा रहे हैं। एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन को बधाई। यह उनका दिन का दूसरा मेडल था, जिससे यह उपलब्धि और भी खास हो गई है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी शानदार उपलब्धि ने खेलों में भारत का मेडल खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है। आपकी आगे की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को हार्दिक बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं।"
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी शानदार उपलब्धि ने खेलों में भारत का मेडल खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है। आपकी आगे की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय महिला टीम की तारीफ में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के. विनोद को बहुत-बहुत बधाई। टीम इंडिया के मेडल अभियान की शानदार शुरुआत। हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलें, इसकी शुभकामनाएं।"