हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 8वें वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। समारोह में नवनीत कौर (महिला) और हार्दिक सिंह (पुरुष) को 'प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया। वहीं, 1980 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल को 'मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

Advertisement

सम्मान समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, ओलंपियन हरबिंदर सिंह, असलम शेर खान, जफर इकबाल, विनीत कुमार, एम.पी. सिंह, जगबीर सिंह, मीर रंजन नेगी, प्रीतम रानी सिवाच, सीता मेहता, ममता खरब, और रानी भी उपस्थित थीं।

Advertisement

पुरस्कार प्रदान करने वालों में जुगराज सिंह, असुंता लाकरा, बलजीत सिंह, परगट सिंह, अजीत पाल सिंह और सरोज शर्मा शामिल थे। इन्होंने खिलाड़ियों, अधिकारियों और सदस्य इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर भारतीय हॉकी की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।

नवनीत कौर और हार्दिक सिंह को क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में 'हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर 2025' (प्रत्येक को 20 लाख रुपये) से सम्मानित किया गया। जफर इकबाल, जिन्होंने 1980 के मॉस्को ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी—और साथ ही 1978 व 1982 के एशियाई खेलों में दो रजत पदक और 1982 की चैंपियंस ट्रॉफी में एक कांस्य पदक जीता था—उन्हें 'मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' (25 लाख रुपये) प्रदान किया गया।

इससे पहले दिन में, रघु प्रसाद आर.वी. को 'एफआईएच अंपायर ऑफ द ईयर 2025' चुने जाने पर सम्मानित किया गया। वहीं, इशिका को हैदराबाद में आयोजित एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर्स के दौरान उरुग्वे के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में गोल करने के लिए विशेष रूप से सराहा गया। दीपिका को पॉलीग्रास मैजिक स्किल अवार्ड जीतने के लिए सम्मानित किया गया, जबकि अभिषेक को एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 में 'टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुने जाने के लिए सम्मानित किया गया।

उदिता को महिला एशिया कप हांगझोऊ, चीन 2025 में 'टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुने जाने के लिए सम्मानित किया गया, जबकि नवनीत कौर को हैदराबाद में हुए एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालिफायर्स में 'टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुने जाने के लिए सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत श्रेणी वाले सभी विजेताओं को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

2025 में हुई 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन के लिए सात 'सदस्य इकाइयों' को भी 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इन विजेताओं में हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी मिजोरम, हॉकी पंजाब, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

समारोह के दौरान राजगीर में हुए 2025 एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया गया। टीम के हर खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 1.5 लाख रुपये दिए गए। तमिलनाडु में हुए एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को भी सम्मानित किया गया। टीम के हर खिलाड़ी को 5 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 2.5 लाख रुपये दिए गए।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और भारतीय महिला हॉकी टीम, दोनों को ही हर अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने के लिए प्रोत्साहन राशि दी गई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 1.38 करोड़ रुपये और भारतीय महिला हॉकी टीम को 69 लाख रुपये मिले।

Advertisement

'हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार - वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए' बिचू देवी खारीबम को दिया गया, जबकि संजय को 'हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार - वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर' से सम्मानित किया गया। सुमित ने 'हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह अवार्ड फॉर मिडफील्डर ऑफ द ईयर 2025' जीता, जबकि 'हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड पुरस्कार 2025' सुखजीत सिंह को दिया गया। इन सभी विजेताओं को 5-5 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिली।

उभरती प्रतिभाओं में, प्रिंस दीप सिंह ने 'हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2025' (पुरुष – अंडर 21) जीता, जबकि साक्षी राणा ने 'हॉकी इंडिया असुंता लाकरा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2025' (महिला – अंडर 21) हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये मिले।

अधिकारियों की कैटेगरी में, 'हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड फॉर अंपायर/अंपायर मैनेजर ऑफ द ईयर 2025' (2.5 लाख रुपये) सौरभ सिंह राजपूत को दिया गया, जबकि बिश्वरंजन सारंगी को 'हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड फॉर टेक्निकल ऑफिशियल ऑफ द ईयर 2025' (2.5 लाख रुपये) मिला।

Advertisement

हॉकी झारखंड को इस क्षेत्र में हॉकी के विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए 'बेस्ट मेंबर यूनिट ऑफ द ईयर 2025' (2.5 लाख रुपये) से सम्मानित किया गया।

'हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट 2025' (5 लाख रुपये) राउंडग्लास पंजाब हॉकी एकेडमी के सरदार सरपाल सिंह को दिया गया, जबकि 'हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा अवॉर्ड फॉर इनवैल्यूएबल कंट्रीब्यूशन 2025' (5 लाख रुपये) मनोज कोनबेगी को मिला।

समारोह के दौरान देश की सेवा में हासिल की गई व्यक्तिगत उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। मनप्रीत सिंह 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने के बाद इस सूची में सबसे आगे रहे और उन्हें 4 लाख रुपये मिले। हरमनप्रीत सिंह को 250 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर 2.5 लाख रुपये मिले। नवनीत कौर और निक्की प्रधान को 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर 2-2 लाख रुपये मिले। हार्दिक सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक, नीलाकांत शर्मा, जरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर 1.5-1.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह को 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर 1-1 लाख रुपये मिले।

Advertisement

इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, "देश को आगे बढ़ाने में खेल एक अहम भूमिका निभाते हैं, और 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करना वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में भारत का एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि हम 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने का भी प्रयास कर रहे हैं। भारतीय हॉकी का 100 वर्षों का एक मजबूत इतिहास रहा है, और इसने हमें आठ ओलंपिक पदक दिलाए हैं। इसलिए, मैं उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मंच पर आकर बहुत खुश हूं, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। मैं सभी नामांकित खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं और उनके भविष्य की सफलता की कामना करता हूं।"

रक्षा खडसे ने कहा, "हॉकी हमारे देश के इतिहास का एक अभिन्न अंग रहा है। जैसे-जैसे हम भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे कर रहे हैं, हम एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें हमारी टीमें वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। एक 'विकसित भारत' की परिकल्पना में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से समर्थित खेल हमें आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाएंगे। सही दिशा में काम करने की इच्छाशक्ति और कॉर्पोरेट क्षेत्र और राज्य सरकारों के बीच सफल सहयोग से, हम भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देती हूं और आप सभी की निरंतर सफलता की कामना करती हूं।"

नवनीत कौर ने कहा, "यह अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, और इस प्रतिष्ठित पहचान के लिए मैं हॉकी इंडिया की आभारी हूं। मैं अपनी टीम के साथियों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझ पर हमेशा भरोसा रखा—यह उनके ही सहयोग से संभव हो पाया है। वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में हमारी सफलता के बाद यह अवॉर्ड मेरे लिए और भी ज्यादा मायने रखता है, और मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर भारत के लिए और भी बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे।"

Advertisement

रक्षा खडसे ने कहा, "हॉकी हमारे देश के इतिहास का एक अभिन्न अंग रहा है। जैसे-जैसे हम भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे कर रहे हैं, हम एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें हमारी टीमें वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। एक 'विकसित भारत' की परिकल्पना में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से समर्थित खेल हमें आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाएंगे। सही दिशा में काम करने की इच्छाशक्ति और कॉर्पोरेट क्षेत्र और राज्य सरकारों के बीच सफल सहयोग से, हम भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देती हूं और आप सभी की निरंतर सफलता की कामना करती हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जफर इकबाल ने कहा, "मैं हॉकी इंडिया का आभारी हूं कि आपने एक छोटे से खिलाड़ी को इतने बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया। अजीत पाल सिंह, एम.पी. सिंह, असलम शेर खान और दिलीप तिर्की जैसे महान खिलाड़ियों के साथ इस पल को साझा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरी शुभकामनाएं हमेशा भारतीय टीम के साथ हैं। मैं हॉकी इंडिया को श्रेय देना चाहता हूं कि वे हमारे खेल को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार