हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का दूसरा चरण 3 जनवरी से चेन्नई में शुरू होगा। इसके लिए गुरुवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। मैच के दौरान फैंस बड़ी संख्या में उपस्थित हों, इसके लिए हॉकी इंडिया ने टिकट फ्री रखा है।
महिलाओं की हॉकी इंडिया लीग 28 दिसंबर से रांची में शुरू होगी और 10 जनवरी तक खेली जाएगी। पुरुषों की हॉकी इंडिया लीग 3 जनवरी को चेन्नई में शुरू होगी। 11 जनवरी से रांची में पुरुषों की लीग खेली जाएगी। लीग का आखिरी चरण 17 जनवरी से 26 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित होगा।
इस साल की हॉकी इंडिया लीग में आठ पुरुषों और चार महिलाओं की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग अपने नए बदले हुए फॉर्मेट की वजह से पहले से ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।
हॉकी इंडिया लीग के रांची चरण के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को लाइव हो गई। पिछले एडिशन की तरह, हॉकी इंडिया की कोशिश है कि खेल को देश के हर कोने में ले जाया जाए। हॉकी इंडिया की कोशिश मैचों के दौरान ज्यादा से ज्यादा फैंस की उपस्थिति को बढ़ाना है।
इस साल की हॉकी इंडिया लीग में आठ पुरुषों और चार महिलाओं की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग अपने नए बदले हुए फॉर्मेट की वजह से पहले से ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।
Also Read: LIVE Cricket Score
हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के मेंबर भोला नाथ सिंह ने कहा, "हीरो हॉकी इंडिया लीग हॉकी का एक महीने तक चलने वाला सेलिब्रेशन होगा। हमारा मकसद सभी क्षेत्रों में फैंस को मैच देखने का बेहतर अवसर प्रदान करना है।"