हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से केसरिया कर दिया है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पक्ष जहां इस निर्णय का स्वागत कर रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे सरकार के दबाव में लिया गया फैसला बताया है।

Advertisement

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने आईएएनएस से कहा है कि इंडियन हॉकी टीम की नई जर्सी का रंग पूरी तरह से तकनीकी वजहों से बदला गया है, न कि किसी राजनीतिक दबाव की वजह से।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि यह फैसला तकनीकी कारणों से लिया गया है। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले, 2013-14 में, हमारे पास पीली जर्सी थी। इसके बाद, हमने हल्के नीले और फिर गहरे नीले रंग में बदलाव किया। इस बार, हमने भगवा रंग चुना है। इसके कुछ तकनीकी कारण भी हैं। जब आप मैदान पर होते हैं, तो पिच नीली होती है, और हम सब कुछ नीला पहनते हैं, इससे कुछ मुश्किलें आती हैं। हमने नीला पहनकर भी पदक जीते हैं। हम नई जर्सी के रंग से खुश हैं।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने आईएएनएस से कहा है कि इंडियन हॉकी टीम की नई जर्सी का रंग पूरी तरह से तकनीकी वजहों से बदला गया है, न कि किसी राजनीतिक दबाव की वजह से।

Also Read: LIVE Cricket Score

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इंडियन हॉकी टीम की जर्सी को केसरिया रंग में बदलने पर कहा, "अगर सरकार ने यह फैसला लिया है, तो शायद वह मेजोरिटी से जुड़ी चीजों को अपने रंग में लाने की कोशिश कर रही है। केसरिया रंग भगवान बुद्ध के समय से है। रंगों पर राजनीति से दिल नहीं बंटने चाहिए। इस तरह की रंगों की राजनीति खतरनाक है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार