Hong Kong Open: देश की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। सिंधु हांगकांग ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से भी बाहर हो गईं हैं।

Advertisement

बुधवार को खेले गए मुकाबले में सिंधु डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफर्सन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं। तीन सेट तक चले मुकाबले में सिंधु को 21-15, 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। यूरोपीय चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता क्रिस्टोफर्सन के खिलाफ छह मुकाबलों में सिंधु की यह पहली हार थी। वहीं, इस साल बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर में वह छठी बार पहले ही दौर से बाहर हुई हैं।

Advertisement

सिंधु ने मैच की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी और पहला गेम 14-13 से जीता था, लेकिन क्रिस्टोफर्सन ने वापसी करते हुए दूसरा गेम जीता। तीसरा और निर्णायक गेम एक समय 19-19 की बराबरी पर था, लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

अनुपमा उपाध्याय भी महिला एकल से चौथी वरीयता प्राप्त जापान की तोमोका मियाजाकी से 17-21, 22-20, 14-21 से हारकर बाहर हो गईं।

पुरुष एकल में, भारत के शीर्ष क्रम के खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी चीनी ताइपे के ओलंपियन वांग त्जु-वेई पर कड़े मुकाबले में जीत के बाद दूसरे दौर में पहुंच गए। सेन ने पहला गेम टाई-ब्रेक में जीता, लेकिन दूसरा गेम हार गए। तीसरे गेम में सेन ने वापसी करते हुए जीत हासिल की। 1 घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले को सेन ने 22-20, 16-21, 21-15 से जीता।

अगले दौर में उनका सामना अपने ही देश के एच. एस. प्रणय से होगा। विश्व के 34वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने चीन के लू गुआंग जू को केवल 44 मिनट में 21-17, 21-14 से हराकर उलटफेर किया।

Advertisement

किरण जॉर्ज भी सिंगापुर के जेसन तेह पर सीधे गेम में 21-16, 21-11 से जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए। इस बीच, आयुष शेट्टी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपे की सु ली-यांग को 15-21, 21-19, 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अगले दौर में उनका सामना अपने ही देश के एच. एस. प्रणय से होगा। विश्व के 34वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने चीन के लू गुआंग जू को केवल 44 मिनट में 21-17, 21-14 से हराकर उलटफेर किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ध्रुव कपिल और तनिषा क्रैस्टो की मिश्रित युगल जोड़ी भी चीनी ताइपे की चेन चेंग कुआन और हसू यिन-हुई से 16-21, 11-21 से हारकर बाहर हो गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार