हांगकांग ओपन सुपर 500 में गुरुवार को भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। लक्ष्य सेन ने मार्च के बाद पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली।
लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को 15-21, 21-18, 21-10 से हराया। पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे सेन को इस सीजन चोटों और खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है। उनके आखिरी श्रेष्ठ प्रदर्शन पर गौर करें तो वह ऑल इंग्लैंड सुपर 1000 और मकाऊ ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
क्वार्टर फाइनल में सेन का मुकाबला जापान के कोडाई नाराओका या हमवतन आयुष शेट्टी से होगा।
लक्ष्य के खिलाफ मैच में प्रणय ने शानदार शुरूआत की थी और पहला गेम आसानी से जीता था। दूसरे गेम में उनके पास बढ़त भी थी, लेकिन इसके बाद लक्ष्य सेन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और दूसरा सेट जीत मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने गलतियां की जिसका फायदा लक्ष्य ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया।
इसी बीच, पुरुष युगल स्टार सात्विक और चिराग की जोड़ी ने दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी थाईलैंड की चालोएम्पोन सुकफुन और ननथाकरन तीरात्साकुल की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहला गेम हारने के जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 18-21, 21-15, 21-11 से जीता।
लक्ष्य के खिलाफ मैच में प्रणय ने शानदार शुरूआत की थी और पहला गेम आसानी से जीता था। दूसरे गेम में उनके पास बढ़त भी थी, लेकिन इसके बाद लक्ष्य सेन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और दूसरा सेट जीत मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने गलतियां की जिसका फायदा लक्ष्य ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा।