भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी सविता पूनिया ने खेलों में लड़कियों की बढ़ती दिलचस्पी को लेकर खुशी जताई है। दिल्ली में आयोजित चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के 'सशक्त महिलाएं, विकसित भारत' के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सविता पूनिया भी शामिल हुईं।

Advertisement

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और संस्थागत क्षेत्रों में महिलाओं की पूर्ण और सक्रिय भागीदारी के बिना सच्ची राष्ट्रीय प्रगति अधूरी रहती है। कार्यक्रम में बातचीत करते हुए सविता पूनिया ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।

Advertisement

सविता ने कहा कि रियो ओलंपिक में जब भारतीय महिला हॉकी टीम पदक जीतकर आई, तो उसे यह आस जगी कि देश की बेटियां भी खेल में देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि पदक जीतने के बाद महिला हॉकी टीम की हर मांग को पूरा किया जाता है।

भारत की दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पाने के बाद जिस तरह से देश में भारतीय महिला हॉकी टीम का स्वागत हुआ, वह काफी शानदार था। उन्होंने बताया कि इस ओलंपिक के बाद महिला हॉकी को देखने का लोगों का नजरिया पूरी तरह बदल गया।

सविता ने कहा कि खेलों में देश की बेटियां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और इसी वजह से तमाम लड़कियों को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया जाता है। सविता ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे कारण गांव की लड़कियां अब बाहर जाने लगी हैं। सविता ने बताया कि उनके गांव की लड़कियां अब घर से बाहर पढ़ने, खेलने और बाकी चीजों में हिस्सा लेने जाने लगी हैं।

भारत की दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पाने के बाद जिस तरह से देश में भारतीय महिला हॉकी टीम का स्वागत हुआ, वह काफी शानदार था। उन्होंने बताया कि इस ओलंपिक के बाद महिला हॉकी को देखने का लोगों का नजरिया पूरी तरह बदल गया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस कार्यक्रम में सविता के अलावा रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव दीप्ति मोहिल चावला, पूर्व भारतीय उच्चायुक्त वीनी सिकरी और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य शमिका रवि भी शामिल हुईं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार