वेस्टइंडीज के हालिया प्रदर्शन से गदगद कप्तान रोस्टन चेज का कहना है कि वह घरेलू मैदानों को एक 'अभेद किले' की तरह बनाना चाहता हूं, जहां कैरेबियाई टीम को हराना बेहद मुश्किल हो। रविवार से वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी सरजमीं पर पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से शिकस्त दी। टीम दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। चेज ने पत्रकारों से कहा, "हम अब तक घरेलू मैदान पर मिले नतीजों से बहुत खुश और भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं, हालांकि मैं अपने घरेलू मैदानों को एक किले की तरह बनाना चाहता हूं, जहां आकर हमें हराना दूसरी टीमों के लिए बहुत मुश्किल हो।"

कैरेबियाई कप्तान ने कहा, "ये हमारे अपने हालात हैं, हम इन्हें अच्छी तरह जानते हैं और विपक्षी टीम से बेहतर जानते हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि हम घरेलू परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं और अब तक हम ऐसा अच्छे से कर रहे हैं। जैसा कि मैंने कहा, हम खुशकिस्मत हैं कि हम अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रख पा रहे हैं और इस दूसरे मैच में भी जीत हासिल करना चाहते हैं।"

त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होने वाले अगले मुकाबले में जीत से वेस्टइंडीज को इंग्लैंड से आगे निकलने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

चेज ने कहा, "पिछले साल के बाद हमने बैठकर एक प्लान बनाया और तय किया कि हम कहां पहुंचना चाहते हैं। जैसा मैंने कहा कि हम ठीक वहीं हैं, जहां हम पहुंचना चाहते थे। हालांकि अभी हम और बेहतर करना चाहते हैं। हम दूसरे टेस्ट में किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहते और बस उन प्रक्रियाओं का पालन करना चाहते हैं जिन पर हमने बैठकर बात की है। हम अपनी पूरी क्षमता के साथ उन्हें लागू करना चाहते हैं और दूसरी जीत हासिल करना चाहते हैं।"

त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होने वाले अगले मुकाबले में जीत से वेस्टइंडीज को इंग्लैंड से आगे निकलने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाजी विभाग की कमान बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन के हाथों में होगी, जबकि चेज अपनी तर्जनी उंगली की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह पहले टेस्ट में ऑफ-स्पिन गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। टीम में बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप भी शामिल हैं, लेकिन चेज को उम्मीद है कि वह आने वाले मैच में गेंदबाजी कर पाएंगे। उन्होंने कहा, "इसमें सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि रविवार तक मैं गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो जाऊंगा। मैंने आज दो ओवर फेंके। अभी भी थोड़ा दर्द है, हालांकि मुझे लगता है कि रविवार तक मैं लगातार कम से कम चार से पांच ओवर फेंकने की स्थिति में हो जाऊंगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार