कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल ने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। बासिल ने कहा कि वह अपने पहले इंटरनेशनल इवेंट में मेडल जीतकर बेहद खुश हूं।

Advertisement

बासिल ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं, क्योंकि यह मेरी पहली इंटरनेशनल प्रतियोगिता है। अगली प्रतियोगिता में मैं बेहतर टाइमिंग के साथ वापस आऊंगा। आज मौसम की वजह से मेरी टाइमिंग धीमी थी। मैं यह मेडल अपने कोच, परिवार और सभी समर्थकों को समर्पित करना चाहता हूं।" बासिल ने 100 मीटर की रेस को 10.83 सेकंड में पूरा करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

केरल के मलप्पुरम के एक छोटे शहर वेलियानकोड के रहने वाले बासिल कोच श्रीनिवासन की अगुवाई में एलएनसीपीई-साई, तिरुवनंतपुरम में ट्रेनिंग के साथ-साथ डिग्री कोर्स कर रहे हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बासिल ने बतौर पैरा एथलीट अपनी पहचान बनाई है। वहीं, 100 मीटर टी47 की फाइनल स्पर्धा में दिलीप ने 10.71 सेकंड में रेस को पूरा करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

बासिल ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं, क्योंकि यह मेरी पहली इंटरनेशनल प्रतियोगिता है। अगली प्रतियोगिता में मैं बेहतर टाइमिंग के साथ वापस आऊंगा। आज मौसम की वजह से मेरी टाइमिंग धीमी थी। मैं यह मेडल अपने कोच, परिवार और सभी समर्थकों को समर्पित करना चाहता हूं।" बासिल ने 100 मीटर की रेस को 10.83 सेकंड में पूरा करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिलीप ने पैरा एथलीट को सपोर्ट करने के लिए प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं पैरा एथलीट्स को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। पैरालंपिक, साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) और हमारी सरकार भी बहुत सपोर्ट करती है, जिसके कारण ही हम देश का नाम रोशन कर सके हैं। पहले जब मैं छोटा था, तो लोग मेरा बहुत मजाक उड़ाते थे और मुझे बहुत कुछ बोलते थे, लेकिन मैंने उन सभी की बातों को नजरअंदाज किया। इसके बाद कोच ने मुझे गोद ले लिया और मैं उनके घर में ही रहता हूं। एशियन गेम्स में भी मैं अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं अभी कोई काम नहीं करता हूं और कोच का कहना है कि पहले देश के लिए हमारा ओलंपिक में गोल्ड मेडल होना चाहिए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार