स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में गुरुवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में राजस्थान यूनाइटेड एफसी और डायमंड हार्बर एफसी के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। रोमांच से भरे मुकाबले में दोनों टीमों ने अंत तक जोर लगाया, लेकिन आखिर में एक-एक प्वाइंट से ही संतोष करना पड़ा।

Advertisement

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। शुरुआती मिनटों में राजस्थान यूनाइटेड के जोनाथन फर्नांडीस ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया, जो लक्ष्य से चूक गया। वहीं, डायमंड हार्बर के जॉबी जस्टिन ने शानदार क्रॉस दिया, लेकिन लुका माजसेन हेडर को गोल में तब्दील नहीं कर सके। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच मिडफील्ड की जंग देखने को मिली, जिससे कम मौके बने और हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका।

Advertisement

दूसरे हाफ में राजस्थान यूनाइटेड ने तेज शुरुआत की और 50वें मिनट में पेनल्टी हासिल की। रोबिलाल मंडी को बॉक्स के अंदर गिराए जाने पर रेफरी ने स्पॉट-किक दी। जोनाथन फर्नांडीस ने बिना गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी राजस्थान ने दबाव बनाए रखा, लेकिन अभिषेक आंबेकर और नाओबा मेतेई के शॉट क्रॉसबार से टकराकर बाहर चले गए।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। शुरुआती मिनटों में राजस्थान यूनाइटेड के जोनाथन फर्नांडीस ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया, जो लक्ष्य से चूक गया। वहीं, डायमंड हार्बर के जॉबी जस्टिन ने शानदार क्रॉस दिया, लेकिन लुका माजसेन हेडर को गोल में तब्दील नहीं कर सके। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच मिडफील्ड की जंग देखने को मिली, जिससे कम मौके बने और हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

बराबरी के बाद डायमंड हार्बर ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। ह्यूगो डियाज का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया, जबकि स्टॉपेज टाइम में मोयानो का प्रयास भी डिफेंडर ने ब्लॉक कर दिया। दूसरी ओर, राजस्थान यूनाइटेड के विलियम पॉलियनखुम भी हेडर से गोल करने में नाकाम रहे। इस ड्रॉ के बाद डायमंड हार्बर 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि राजस्थान यूनाइटेड पांच मैचों में आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार