इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में बुधवार को श्रीनिधि डेक्कन एफसी और शिलांग लाजोंग एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लीग टेबल में शीर्ष पर चल रही दो टीमों के बीच खेले गए इस मैच के गोल रहित रहने पर टीमों को एक-एक अंक मिला।

Advertisement

हैदराबाद के डेक्कन एरिना में बुधवार को खेले गए इस मैच में दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत रहा और गोलकीपरों ने कई अहम बचाव करके अपनी छाप छोड़ी। इस ड्रॉ के साथ श्रीनिधि डेक्कन एफसी 11 अंकों के साथ लीग टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि शिलांग लाजोंग ठीक उसके पीछे है और राजस्थान यूनाइटेड एफसी के साथ अंकों के मामले में बराबरी पर है। श्रीनिधि के गोलकीपर कमलजीत सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

मैच की शुरुआत में मेजबान टीम (श्रीनिधि) का गेंद पर ज्यादा कब्जा रहा और वे गोल करने के मौके तलाशते रहे, लेकिन शिलांग का डिफेंस काफी मजबूत रहा। गोल करने का पहला बड़ा मौका 11वें मिनट में आया, जब श्रीनिधि के कप्तान डेविड कास्टानेडा ने दूर से शॉट लगाकर सिवेल रिमबाई की परीक्षा ली, लेकिन गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

धीरे-धीरे शिलांग की टीम भी मैच में लय में आ गई और काउंटर-अटैक पर काफी खतरनाक दिखी। एवरब्राइटसन साना मायलिएमपदा कई बार गोल करने के करीब पहुंचे। वहीं, पहले हाफ के इंजरी टाइम में फ्रांगी बुआम ने एक लंबी दूरी की फ्री-किक लगाकर मैच का गतिरोध तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कमलजीत सिंह ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया।

दूसरा हाफ भी पहले हाफ जैसा ही रहा, जिसमें श्रीनिधि का गेंद पर ज्यादा कब्जा रहा और शिलांग तेज जवाबी हमलों पर निर्भर रही। कास्टानेडा को मैच के 60वें मिनट से ठीक पहले गोल करने का एक और मौका मिला, लेकिन वे गेंद को गोल के अंदर नहीं पहुंचा पाए। वहीं, स्थानापन्न खिलाड़ी पाउलो सेजार के शॉट को चौकस गोलकीपर रिमबाई ने रोक दिया।

धीरे-धीरे शिलांग की टीम भी मैच में लय में आ गई और काउंटर-अटैक पर काफी खतरनाक दिखी। एवरब्राइटसन साना मायलिएमपदा कई बार गोल करने के करीब पहुंचे। वहीं, पहले हाफ के इंजरी टाइम में फ्रांगी बुआम ने एक लंबी दूरी की फ्री-किक लगाकर मैच का गतिरोध तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कमलजीत सिंह ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों गोलकीपर बेहतरीन फॉर्म में थे और दोनों टीमों का डिफेंस भी मजबूत था, इसलिए आक्रमण करने वाले खिलाड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और खेल 0-0 पर समाप्त हुआ।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार