इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नामधारी एफसी और डेम्पो एससी के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। नामधारी एफसी के डिफेंस ने मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

Advertisement

मैच की शुरुआत में डेम्पो एससी ने शानदार खेल दिखाया और सिर्फ 9वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। टीम के कप्तान मार्कस जोसेफ ने पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। यह पेनल्टी तब मिली जब नामधारी के एक डिफेंडर ने बॉक्स के अंदर फाउल कर दिया। इसके बाद डेम्पो की टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और दूसरा गोल करने के कई प्रयास किए। हालांकि, नामधारी के गोलकीपर नीरज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन बचाव किए और टीम को मुकाबले में पिछड़ने नहीं दिया।

Advertisement

लगातार दबाव झेलने के बावजूद नामधारी ने हिम्मत नहीं हारी। 31वें मिनट में विद्यासागर सिंह ने शानदार गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। डेम्पो की डिफेंस में हुई एक गलती का फायदा उठाकर उन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया और स्कोर को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हो सका और स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

मैच की शुरुआत में डेम्पो एससी ने शानदार खेल दिखाया और सिर्फ 9वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। टीम के कप्तान मार्कस जोसेफ ने पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। यह पेनल्टी तब मिली जब नामधारी के एक डिफेंडर ने बॉक्स के अंदर फाउल कर दिया। इसके बाद डेम्पो की टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और दूसरा गोल करने के कई प्रयास किए। हालांकि, नामधारी के गोलकीपर नीरज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन बचाव किए और टीम को मुकाबले में पिछड़ने नहीं दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

नामधारी की टीम ने मजबूत डिफेंस के साथ खेलते हुए डेम्पो के जीत के अरमानों को पूरा नहीं होने दिया और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यासागर सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस ड्रॉ के बाद डेम्पो एससी के 3 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। वहीं, नामधारी एफसी की टीम के 6 अंक हो गए हैं और वह 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार