घुड़सवारी की कला भारत में बहुत प्राचीन है। हमारे इतिहास में ऐसी सैकड़ों कहानियां हैं जिनमें योद्धाओं ने अपनी घुड़सवारी की कला से अपने पक्ष को युद्ध में जीत दिलाई है। समय के साथ घुड़सवारी एक बड़े खेल का रूप ले चुकी है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिष्ठा पा चुकी है। भारतीय घुड़सवारी में इम्तियाज अनीस का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement

इम्तियाज अनीस का जन्म 25 दिसंबर 1970 को हुआ था। उनके परिवार में लोग घुड़सवारी करते थे। इसलिए इम्तियाज को बचपन से ही इससे लगाव था और जैसे-जैसे वे बड़े हुए, ये लगाव बढ़ता चला गया और एक साधारण पृष्ठभूमि का होने के बावजूद इस खेल में उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे घोड़ों के साथ अपना ज्यादातर वक्त बिताते थे। इम्तियाज ने चार साल की उम्र में घोड़े की सवारी शुरू की और छह साल की उम्र में अपनी पहली प्रतियोगिता जीती।

Advertisement

1998 में बैंकॉक एशियाई खेलों में उन्होंने टीम ड्रेसेज में कांस्य पदक जीता। यह उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव था। इसके बाद 2000 सिडनी ओलंपिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इवेंटिंग स्पर्धा (ड्रेसेज, क्रॉस-कंट्री और शो जंपिंग) में वे 23वें स्थान पर रहे। यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि वे दूसरे भारतीय घुड़सवार थे जिन्होंने ओलंपिक में भाग लिया और स्पर्धा खत्म करने वाले एकमात्र हैं।

इम्तियाज अनीस का जन्म 25 दिसंबर 1970 को हुआ था। उनके परिवार में लोग घुड़सवारी करते थे। इसलिए इम्तियाज को बचपन से ही इससे लगाव था और जैसे-जैसे वे बड़े हुए, ये लगाव बढ़ता चला गया और एक साधारण पृष्ठभूमि का होने के बावजूद इस खेल में उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे घोड़ों के साथ अपना ज्यादातर वक्त बिताते थे। इम्तियाज ने चार साल की उम्र में घोड़े की सवारी शुरू की और छह साल की उम्र में अपनी पहली प्रतियोगिता जीती।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्तियाज अनीस ने बतौर घुड़सवार अपनी यात्रा को अपनी आत्मकथा 'राइडिंग फ्री: माय ओलंपिक जर्नी' में समेटा है। यह किताब उन्होंने 2021 में लिखी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार