भारत ने 'एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027' और 'एशियन रिले 2028' की मेजबानी के अधिकार हासिल कर लिए हैं। वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि 'एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2027' का आयोजन भुवनेश्वर में होगा, जबकि चंडीगढ़ 'एशियन रिले 2028' की मेजबानी करेगा।

Advertisement

आदिल सुमरिवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भारतीय एथलेटिक्स महासंघ को बधाई। चंडीगढ़ को एशियन रिले और भुवनेश्वर को एशियन इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी सौंपी गई है। एशियन एथलेटिक्स परिषद ने आज (बुधवार) हांगकांग में ये निर्णय लिए। यह भारत के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है।"

Advertisement

गौरतलब है कि इस साल मार्च में, वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद ने भारत को इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी के अधिकार दिए थे। भारत ने पिछले साल भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स के कांस्य-स्तरीय महाद्वीपीय टूर कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी की थी।

ओडिशा को एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी मिलने पर, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि यह ओडिशा को एक प्रमुख वैश्विक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और माइलस्टोन है।

मुख्यमंत्री माझी ने 'एक्स' पर कहा, "ओडिशा के विश्व-स्तरीय बुनियादी ढांचे और बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन करने की असाधारण क्षमता ने आज हमें वैश्विक खेल जगत में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया है। हांगकांग में आयोजित एशियन एथलेटिक्स परिषद की बैठक में, ओडिशा को '2027 एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप' की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पूरे देश के साथ-साथ ओडिशा के लोगों के लिए भी अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है।"

ओडिशा को एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी मिलने पर, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि यह ओडिशा को एक प्रमुख वैश्विक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और माइलस्टोन है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

'एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017' भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई थी। पिछले साल, ओडिशा ने भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर कांस्य-स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी की थी, जिसमें दुनिया भर से 200 से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार