ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल में भारतीय मुक्केबाजों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारतीय दल के प्रदर्शन से गदगद बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा है कि भारत मुक्केबाजी के क्षेत्र में अब दुनिया में बड़ी ताकत बन चुका है।

Advertisement

अजय सिंह ने कहा, "मैं इसे भारतीय मुक्केबाजी के लिए यादगार दिन कहना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि हमारे इतिहास में कभी भी किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत ने 9 मेडल सहित कुल 20 मेडल जीते हैं। यह एक लंबे सफर की शुरुआत है। हमारा फोकस एशियन गेम्स और ओलंपिक पर है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल में विजेताओं को पिछले दो विश्व मुक्केबाजी कप में मिले पॉइंट्स से दोगुने पॉइंट्स मिले। इससे मुक्केबाजों की रैंकिंग में भी काफी सुधार होगा और उन्हें बड़े टूर्नामेंट में बेहतर ड्रॉ मिलने में मदद मिलेगी।

विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने कहा, "इस सफलता का श्रेय बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और कोचिंग स्टाफ को जाता है। कुछ साल पहले तक, भारत दुनिया की रैंकिंग में नीचे था, लेकिन अब हम तीसरे स्थान पर हैं।"

निकहत जरीन ने 51 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

वहीं 54 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रीति ने कहा कि मैं लंबे समय बाद किसी बड़े इवेंट में हिस्सा ले रही थी। घरेलू दर्शकों के सामने खेलने से बड़ा फर्क पड़ा। मुझे खुशी है कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकी।

Advertisement

निकहत जरीन ने 51 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय मुक्केबाजों के लिए 2026 काफी व्यस्त साल है। मुक्केबाज एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेंगे। वहीं जूनियर्स भी यूथ ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार