इंडिया ओपन 2026 में बुधवार को पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत और अनुभवी एचएस प्रणय ने युवा प्रतिद्वंद्वियों को हराकर मेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। वहीं, 16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड में चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त वांग झी यी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता दिखाई।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में 32 वर्षीय श्रीकांत ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन तरुण एम को 15-21, 21-6, 21-19 से मात दी। दूसरी ओर, 33 वर्षीय प्रणय ने पिछले संस्करण के उपविजेता हांगकांग के ली चेउक यिउ को 22-20, 21-18 से मात दी।
एचएस प्रणय साल 2025 में ज्यादातर समय फिटनेस की समस्या से जूझते रहे। उन्हें डेनमार्क के वर्ल्ड नंबर 3 एंडर्स एंटोनसेन के हटने के बाद इंडिया ओपन 2026 में एंट्री मिली, जिसका फायदा उठाते हुए ली को हराया।
वर्ल्ड नंबर 38 ने अपने तेज स्मैश और रैली में लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता पर भरोसा करते हुए विरोधी को परेशान किया। अब दूसरे राउंड में उनका मुकाबला सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन और 8वीं सीड लोह कीन यू से होगा, जिन्होंने चीन के वांग झेंग जिंग को 23-21, 19-21, 21-14 से हराया है।
मालविका बंसोड़ बुधवार को दूसरे राउंड में पहुंचने वाली एकमात्र अन्य भारतीय रहीं। मालविका बंसोड़ ने विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड में चीनी ताइपे की पाई यू पो को 21-18, 21-19 से मात दी थी।
वर्ल्ड नंबर 38 ने अपने तेज स्मैश और रैली में लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता पर भरोसा करते हुए विरोधी को परेशान किया। अब दूसरे राउंड में उनका मुकाबला सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन और 8वीं सीड लोह कीन यू से होगा, जिन्होंने चीन के वांग झेंग जिंग को 23-21, 19-21, 21-14 से हराया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु पहले सत्र में पहले राउंड के मुकाबले में वियतनाम की थुय लिन्ह गुयेन से 20-22, 21-12, 21-15 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।