भारत ने चौथी दक्षिण एशियाई वरिष्ठ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 स्वर्ण पदक और 58 पदकों के साथ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची में आयोजित हुई।

Advertisement

श्रीलंका ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक और कुल 40 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। नेपाल ने 2 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बांग्लादेश (3 कांस्य), मालदीव (1 कांस्य) और भूटान (कोई पदक नहीं) क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे।

Advertisement

चैंपियनशिप के अंतिम दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले और अनेक नए मीट रिकॉर्ड बने। पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत के रुचित मोरी ने 50.10 सेकेंड के समय के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। कूड़ा लियानगे अयोमा (श्रीलंका) ने रजत और कर्ण बाग (भारत) ने कांस्य जीता।

महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में श्रीलंका की केएच अराच्चिगे दासुन ने 58.66 सेकेंड का नया मीट रिकॉर्ड बनाया। अराल लोकू (श्रीलंका) को रजत और ओलिम्बा स्टेफी (भारत) को कांस्य मिला।

पुरुष भाला फेंक में श्रीलंका के पथिराजे रुमेस ने 84.29 मीटर की दूरी फेंककर स्वर्ण अपने नाम किया, जबकि रनसिंघे जगत (श्रीलंका) और उत्तम पाटिल (भारत) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता। महिला भाला फेंक में श्रीलंका की हाताराबागे लेका नादेका ने 60.14 मीटर का नया मीट रिकॉर्ड बनाया, जिससे उन्होंने 2008 में बने 51.70 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। भारत की करिश्मा सनील ने रजत और दीपिका ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष लंबी कूद में भारत के मोहम्मद साजिद ने 7.68 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उनागोला यस्वेस्मी (श्रीलंका) को रजत और सरुण पायसिंह (भारत) को कांस्य मिला। महिला ऊंची कूद में भारत की रीत राठौर ने 1.76 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। गामगे रानिंदी (श्रीलंका) ने रजत और सुप्रिया (भारत) ने कांस्य प्राप्त किया।

Advertisement

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में भारत के अभिषेक ने 30:29.46 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। राजन रोकाया (नेपाल) ने रजत और प्रिंस कुमार (भारत) ने कांस्य जीता। पुरुषों के हैमर थ्रो में भारत के दमनीत सिंह ने 66.99 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। आशीष जाखड़ (भारत) ने रजत और केके दामिथ मद धार (श्रीलंका) ने कांस्य प्राप्त किया।

पुरुष लंबी कूद में भारत के मोहम्मद साजिद ने 7.68 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उनागोला यस्वेस्मी (श्रीलंका) को रजत और सरुण पायसिंह (भारत) को कांस्य मिला। महिला ऊंची कूद में भारत की रीत राठौर ने 1.76 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। गामगे रानिंदी (श्रीलंका) ने रजत और सुप्रिया (भारत) ने कांस्य प्राप्त किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पुरुष 4 गुणा 400 मीटर रिले में श्रीलंका ने 3:05.12 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने 3:05.38 मिनट में रजत और बांग्लादेश ने 3:15 मिनट में कांस्य पदक हासिल किया। महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले में भारत की महिला टीम ने 3:34.70 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका (3:35.71) ने रजत और बांग्लादेश (3:55.63) ने कांस्य जीता।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार