Paris Olympic Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को पेरिस ओलंपिक खेलों में दूसरे सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन जर्मनी से 2-3 से हार गई। ये मैच बेहद रोमांचक था। आखिरी मिनट में गोल करने का मौका भी मिला, लेकिन भारत गोल नहीं कर सका। भारत अब ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए स्पेन से भिड़ेगा। मुकाबला 8 अगस्त को शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

जर्मनी के लिए गोंजालो पेइलाट (18वें मिनट), क्रिस्टोफर रूहर (27वें मिनट) और मार्को मिल्टकाऊ (54वें मिनट) ने गोल किए। वहीं भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने (7वें मिनट) और सुखजीत सिंह (36वें मिनट) ने गोल दागे।

Advertisement

44 वर्षों में अपने पहले स्वर्ण पदक की भारत की तलाश का अंत दुखद रहा। भारत 1980 के मॉस्को खेलों के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन कुछ गलतियां और भाग्य का साथ नहीं मिलने के कारण भारतीय हॉकी सफल नहीं हुई।

टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता शीर्ष दो स्थानों की दौड़ से बाहर हो गए हैं, लेकिन गुरुवार को स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उनके पास देश के लिए पदक जीतने का मौका है।

44 वर्षों में अपने पहले स्वर्ण पदक की भारत की तलाश का अंत दुखद रहा। भारत 1980 के मॉस्को खेलों के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन कुछ गलतियां और भाग्य का साथ नहीं मिलने के कारण भारतीय हॉकी सफल नहीं हुई।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार