Junior Hockey World Cup: एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन चिली में होना है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत नामीबिया के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले दिन (1 दिसंबर) ही करेगी।

Advertisement

आयोजक चिली भी 1 दिसंबर को ही अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। नीदरलैंड वर्तमान जूनियर महिला विश्व चैंपियन है और दुनिया की नंबर एक टीम है।

Advertisement

टूर्नामेंट का आगाज इसी दिन जर्मनी और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा।

यह टूर्नामेंट 1 से 13 दिसंबर, 2025 तक सैंटियागो शहर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 24 टीमें भाग लेंगी।

भारतीय टीम को ग्रुप 'सी' में रखा गया है। भारत के साथ ग्रुप में जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया हैं।

टूर्नामेंट में भारत 3 दिसंबर को जर्मनी और 5 दिसंबर को आयरलैंड से भिड़ेगा।

Advertisement

महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप पिछली बार साल 2023 में सैंटियागो में ही आयोजित किया गया था, जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार टीमों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि 24 टीमें हिस्सा लेंगी। इस वजह से फैंस को पहले के मुकाबले ज्यादा मैच देखने को मिलेंगे और उनका रोमांच भी दोगुना होने की उम्मीद है।

12 जून को हुए ड्रॉ के अनुसार,

पूल 'ए' में नीदरलैंड, जापान, चिली, मलेशिया

Advertisement

पूल 'बी' में अर्जेंटीना, बेल्जियम, ज़िम्बाब्वे, वेल्स

पूल 'सी' में भारत, जर्मनी, आयरलैंड, आयरलैंड

पूल 'डी' में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, चीन और ऑस्ट्रिया

Advertisement

पूल 'ई' में ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, कनाडा और स्कॉटलैंड

पूल 'डी' में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, चीन और ऑस्ट्रिया

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रॉसओवर और नॉकआउट राउंड के मैच 7 दिसंबर से खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार